तपकरा में नए तहसील कार्यालय भवन के निर्माण के लिए 1 करोड़ 25 लाख रुपये की मिली प्रशासकीय स्वीकृति* *नया भवन बनने से राजस्व प्रकरणों के निराकरण में आएगी तेजी*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*तपकरा में नए तहसील कार्यालय भवन के निर्माण के लिए 1 करोड़ 25 लाख रुपये की मिली प्रशासकीय स्वीकृति*

*नया भवन बनने से राजस्व प्रकरणों के निराकरण में आएगी तेजी*

जशपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के तपकरा में नए तहसील कार्यालय भवन के निर्माण के लिए 1 करोड़ 25 लाख दो हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नए तहसील कार्यालय भवन के निर्माण से क्षेत्र में राजस्व संबंधी कार्यों के संचालन में सुविधा होगी। साथ ही राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी आएगी और आम नागरिकों को शासकीय कार्यों के लिए बेहतर कार्यालयीन सुविधाएं मिल सकेंगी।

नया भवन बनने से तहसील कार्यालय की कार्यप्रणाली को व्यवस्थित करने और नागरिकों को राजस्व संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें