*चक्रवाती तूफान “अर्नब” के प्रभाव एवं छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर आज जशपुर जिले के स्कूलों में अवकाश घोषित*
जशपुर। कलेक्टर जशपुर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर ने आदेश जारी किया है कि मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान “अर्नब” के प्रभाव और आने वाले दिनों में बन रहे चक्रवाती तूफान एवं अति बारिश की संभावना के दृष्टिकोण से छात्र-छात्राओं को स्कूल पहुंचने में होने वाली कठिनाई एवं विद्यार्थियों के स्वास्थ्य व सुरक्षा को देखते हुए दिनांक 29.10.2026 दिन गुरुवार को जिला जशपुर (छ.ग.) के समस्त शैक्षणिक संस्थानों शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक शाला, हाई एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में एक दिवस का अवकाश घोषित किया जाता है।










