*श्री राधा कृष्ण मंदिर कंवर धाम पमशाला में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*श्री राधा कृष्ण मंदिर कंवर धाम पमशाला में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ*

*कार्तिक मास के पावन अवसर पर 24 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह और शाम होगा भजन-कीर्तन, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील*

जशपुरनगर। कार्तिक मास के पावन अवसर पर श्री राधा कृष्ण मंदिर पमशाला में  27 अक्टूबर से भव्य धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया है। मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत 24 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से एवं शाम 5 बजे से भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बनेगा तथा श्रद्धालुओं को भगवान श्री राधा-कृष्ण की भक्ति और आराधना से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

*एक माह तक गूंजेंगे भजन-कीर्तन के स्वर*

कार्तिक मास को सनातन धर्म में विशेष पुण्य और भक्ति का महीना माना जाता है। इसी धार्मिक महत्त्व को ध्यान में रखते हुए श्री राधा कृष्ण मंदिर पमशाला में यह आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन भजन-कीर्तन के माध्यम से भगवान का गुणगान किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।

*भजन-कीर्तन मंडलियों को भी आमंत्रण*

अखिल भारतीय कंवर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती कौशल्या साय ने बताया कि इस धार्मिक कार्यक्रम में भजन-कीर्तन मंडलियां भी शामिल हो सकती हैं और अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम में सहभागिता निभा सकती हैं। श्रद्धालुओं से दीप लेकर मंदिर प्रांगण में पहुंचने तथा सामूहिक भजन-कीर्तन में भाग लेने का आग्रह किया गया है।यह आयोजन ईब नदी तट स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर पमशाला में 27 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगा। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय कंवर समाज, पमशाला की ओर से किया जा रहा है।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें