मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण सड़कों का हो रहा कायाकल्प* *फरदबहार से झारमुंडा तक 2.10 किलोमीटर सड़क का निर्माण पूरा*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण सड़कों का हो रहा कायाकल्प*

*फरदबहार से झारमुंडा तक 2.10 किलोमीटर सड़क का निर्माण पूरा*

*2 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर आवागमन सुविधा*

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिले के फरसाबहार तहसील क्षेत्र के फरदबहार से झारमुंडा मार्ग का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। लगभग 2 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से 2.10 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया गया है।

इस सड़क के बनकर तैयार होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। बेहतर सड़क संपर्क से ग्रामीणों को दैनिक आवागमन के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आने-जाने में सहूलियत होगी। साथ ही क्षेत्र में परिवहन व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।जशपुर जिले में ग्रामीण सड़कों के निर्माण एवं सुधार कार्यों को गति दी जा रही है। सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला होती हैं। बेहतर सड़क संपर्क से गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने, ग्रामीणों की आवाजाही आसान बनाने और स्थानीय विकास को गति देने में मदद मिलती है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सड़क अधोसंरचना के विस्तार पर जोर दिए जाने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य हो रहे हैं। फरदबहार से झारमुंडा मार्ग का निर्माण पूरा होना भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।वहीं ग्रामीण क्षेत्र की मांग पूरी होने पर मुख्यमंत्री श्री साय का आभार व्यक्त किया है।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें