फरसाबहार में विकासखंड स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का हुआ शुभारंभ*







फरसाबहार। जशपुर जिले फरसाबहार विकासखंड में ग्राम पंचायत पंडरीपानी के खेल मैदान में सरगुजा ओलिंपिक 2026-27 का शुभारंभ किया गया।
जिसमें 05 खेल विधाये खो-खो कबड्डी ,वॉलीबॉल , बास्केटबॉल, एथलेटिक्स प्रारंभ किया गया। विकासखंड के सभी स्कूलों के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
सरगुजा ओलिंपिक के उद्घाटन कार्यक्रम में फरसाबहार जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमंती साय, जिला पंचायत सदस्य वेदप्रकाश भगत, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या सिंह, भूतपूर्व मंडल अध्यक्ष कपिलेश्वर सिंह, जनपद सदस्य, सरपंच, पंच, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, जनपद पंचायत फरसाबहार सीईओ मिथलेश पैंकरा, बीईओ फरसाबहार सी आर भगत, स्पोर्ट्स टीचर, शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
जनपद पंचायत फरसाबहार अध्यक्ष श्रीमती हेमंती साय ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल शारीरिक विकास के साथ मानसिक तनाव को भी दूर करता है। इसलिए पढ़ाई के समय समय पर खेल कूद में भी भागेदारी निभानी चाहिए।
जिला पंचायत सदस्य वेदप्रकाश भगत ने कहा कि सरगुजा ओलंपिक के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को उभारने के लिए एक अच्छा आयोजन है। बच्चों को अपनी रुचि के अनुसार खेल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना चाहिए।










