सेवा संकल्प अभियान: वडनगर–वाराणसी सेवा यात्रा का पत्थलगांव विधानसभा में भव्य स्वागत* *स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित रही गुजरात प्रदेश सहप्रभारी एवं विधायक गोमती साय*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*सेवा संकल्प अभियान: वडनगर–वाराणसी सेवा यात्रा का पत्थलगांव विधानसभा में भव्य स्वागत*

*स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित रही गुजरात प्रदेश सहप्रभारी एवं विधायक गोमती साय*

पत्थलगांव। ‘सेवा संकल्प अभियान—जन सेवा से राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष’ के तहत वडनगर–वाराणसी से निकली बाइक सेवा यात्रा के पत्थलगांव विधानसभा पहुंचने पर विधायक गोमती साय ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर विधायक गोमती साय ने सेवा, समर्पण और राष्ट्रसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने वाली इस यात्रा का स्वागत करते हुए कहा कि जनसेवा के माध्यम से राष्ट्रसेवा की भावना समाज के प्रत्येक वर्ग को प्रेरणा देती है।

इस दौरान क्षेत्र की श्रमिक दीदियों का सम्मान किया गया। विधायक गोमती साय ने श्रमिक बहनों के परिश्रम, समर्पण और समाज के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रमिक बहनों का योगदान परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा और समर्पण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का यह अभियान समाज में सकारात्मक ऊर्जा और राष्ट्रसेवा का भाव जागृत कर रहा है।

इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें