बनमुंडा-लकराघरा सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत* *मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से 1.70 करोड़ रुपये की लागत से हुआ निर्माण,शिक्षा-स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच हुई आसान*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*बनमुंडा-लकराघरा सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत*

*मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से 1.70 करोड़ रुपये की लागत से हुआ निर्माण, शिक्षा-स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच हुई आसान*

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत करने और आवागमन की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सड़क निर्माण कार्यों को गति दी जा रही है। इसी क्रम में फरसाबहार तहसील क्षेत्र के बनमुंडा से लकराघरा मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब 1 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस सड़क से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से पक्की सड़क की मांग कर रहे ग्रामीणों के लिए यह मार्ग अब सुगम आवागमन का माध्यम बन गया है

*बरसात में राह हुई आसान, गांवों के बीच संपर्क हुआ मजबूत*

बनमुंडा-लकराघरा मार्ग क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए दैनिक आवागमन का महत्वपूर्ण रास्ता रहा है। पक्की सड़क नहीं होने के कारण बारिश के मौसम में यहां आवागमन काफी चुनौतीपूर्ण हो जाता था। सड़क पर कीचड़ और जलभराव के कारण दोपहिया सहित अन्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती थी। इसका सबसे अधिक असर विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों और रोजमर्रा के जरूरी कार्यों के लिए आने-जाने वाले ग्रामीणों पर पड़ता था।
सड़क निर्माण पूरा होने के बाद अब ग्रामीणों को इन परेशानियों से राहत मिली है। बेहतर सड़क संपर्क से गांवों के बीच आवाजाही आसान हुई है और ग्रामीणों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार तथा अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच अधिक सुविधाजनक हो गई है।

*ग्रामीणों ने जताया मुख्यमंत्री के प्रति आभार*

सड़क निर्माण पूर्ण होने पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया है। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही पक्की सड़क की मांग पूरी होने से बरसात के दिनों में होने वाली आवागमन में होने वाली परेशानी से राहत मिली है। सड़क बनने से गांवों के बीच संपर्क मजबूत हुआ है और दैनिक जरूरतों के लिए आने-जाने में सुविधा बढ़ी है। उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के विकास के साथ-साथ लोगों के जीवन को आसान बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें