नाबालिग बालिका को घर से जबरदस्ती उठाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*नाबालिग बालिका को घर से जबरदस्ती उठाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

जशपुर जिले के थाना बगीचा अंतर्गत चौकी पण्डरापाठ में घटना दिनांक 04.06.2026 को दिन में लगभग 01 बजे, एक ग्राम में 02 व्यक्ति एक बाईक में सवार होकर ग्राम की एक नाबालिग बालिका के घर में गये और उसे जबरदस्ती अपने साथ बाईक में बैठाकर निर्जन स्थान पर ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म कर वहां से फरार हो गये। पीड़िता के परिजनों की रिपोर्ट पर थाना बगीचा में उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त गंभीर घटना पर डीआईजी एवं एसएसपी डाॅ. लाल उमेद सिंह ने आरोपियों की पतासाजी एवं धरपकड़ हेतु एसडीओपी बगीचा दिलीप कोसले के नेतृत्व में टीम बनाकर मौके के लिये रवाना किया गया, पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर मुख्य आरोपी विपुल यादव एवं उसके सहयोगी नाबालिग बालक को अभिरक्षा में लिया गया, पूछताछ में आरोपियों ने उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया है। मामले में आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त किया गया है। आरोपी विपुल यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है, साथ ही दूसरे नाबालिग आरोपी अपचारी बालक को पूछताछ उपरांत बाल संपे्रषण गृह भेजा गया है।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कांसाबेल सीएचसी के लिए प्रदत्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण* *जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय द्वारा प्रदत्त एम्बुलेंस से मरीजों की आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं में होगी वृद्धि*