*खारीबहार सुशासन शिविर में संकुल स्तरीय मेधावी छात्र छात्राओं का शिक्षा विभाग ने किया सम्मान*

फरसाबहार। जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खारीबहार में सुशासन शिविर लगाया गया। जिसमें शिक्षा विभाग का इस वर्ष सत्र 2025- 26 में विकासखंड का 10वीं 12वीं एवं केंद्रीयकृत परीक्षा पांचवी एवं आठवीं का रिजल्ट विकासखंड फरसाबहार में बहुत ही सराहनीय रहा।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी दुर्गेश देवांगन ने बताया कि खारीबहार शिविर के दौरान प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष भी शिक्षा विभाग द्वारा केंद्रीकृत परीक्षा कक्षा पांचवी एवं आठवीं में संकुल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके साथ ही विकासखंड फरसाबहार कक्षा दसवीं एवं 12वीं के प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया।
खारीबहार शिविर अंतर्गत 6 संकुल शामिल हुए जिसमें 4 हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूल आते हैं जिनमें से कुल 26 छात्र छात्राओं को संकुल स्तर पर उच्चतम अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले छात्रों में संकुल केंद्र अंकिरा से कक्षा पांचवी में प्रथम स्थान अंश यादव तथा चन्दना चक्रेश एवं कक्षा आठवीं में राज चौहान एवं फिजा साव, कक्षा दसवीं प्रिंस कुमार पंडा तथा कक्षा बारहवीं में सौम्य साव को सम्मानित किया गया।
संकुल केंद्र कोरंगामाल से कक्षा पांचवी में प्रथम स्थान चन्द्रमा चौहान, विनय नायक एवं आशना लकड़ा एवं काव्या सोरेन, कक्षा आठवीं में लक्षित साह एवं सरोन लकड़ा, कक्षा दसवीं में आकांक्षा तिर्की तथा बारहवीं में प्रेरणा टोप्पो को सम्मानित किया गया।
संकुल केंद्र बाबूसाजबहार से कक्षा पांचवी में प्रथम स्थान संस्कार डनसेना एवं कक्षा आठवीं में निहारिका साने को सम्मानित किया गया।
संकुल केंद्र बारो से कक्षा पांचवी में प्रथम स्थान मालती यादव ,कक्षा आठवीं से मधुबाला तथा कक्षा दसवीं से प्रियंका सिदार को सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार संकुल केंद्र लवाकेरा से कक्षा पांचवी में ज्योत्सना सिंह एवं देवाशीष चौहान ,कक्षा आठवीं में आयुष जयपुरिया, कक्षा दसवीं में भारती विश्वकर्मा एवं कक्षा 12वीं में कुसुम सिंह को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया ।
संकुल केंद्र गारीघाट से कक्षा पांचवी में प्रथम स्थान हेतु देवान्ती पैंकरा, कक्षा आठवीं में रश्मि पैंकरा को पुरस्कृत किया गया।
उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती दुलारी सिंह सदस्य जिला पंचायत जशपुर , विशिष्ट अतिथि ,श्रीमती संध्या सिंह जनपद उपाध्यक्ष, वासुदेव नायक जनपद सदस्य, श्रीमती अम्बिका बड़ाइक जनपद सदस्य, हरीशंकर यादव जनपद सदस्य, राजकुमार सिंह, दिलीप साहू मण्डल अध्यक्ष तपकरा, कपिलेश्वर सिंह पूर्व मण्डल अध्यक्ष तपकरा, सत्यम सिंह भाजपा युवा मोर्चा कार्य. सदस्य सर्व सरपंच एवं उपसरपंच की गरिमामय उपस्थिति मे सम्पन्न हुए। उक्त कार्यक्रम में अनुभगीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार फरसाबहार एवं तपकरा , सीईओ जनपद पंचायत, बीईओ, सहायक बीईओ, बीआरसी फरसाबहार सभी संकुल शैक्षिक समन्वयक ,प्राचार्य एवं शिक्षक के साथ जिले एवं विकासखंड के अधिकारी कर्मचारी एवं नागरिक पालक गण उपस्थित रहे।









