अवैध उर्वरक का भंडारण कर किसानों को डीएपी के नाम बेचने की थी तैयारी*
*प्रशासन छापा मारकर आर्गेनिक ग्रैनुलर उर्वरक की 342 बोरी को किया सील*

फरसाबहार। किसानों को डीएपी के नाम पर अवैध उर्वरक आर्गेनिक ग्रैनुलर बेचने के लिए 342 बोरी का भंडारण किया गया था जिसकी सूचना प्रशासन को लगाने पर की गई छापा मारा कार्यवाही।
कलेक्टर जशपुर रोहित व्यास एवं उप संचालक क़ृषि जिला जशपुर एम आर भगत के मार्गदर्शन मे क़ृषि विभाग पत्थलगांव एवं फरसाबाहर कि संयुक्त टीम के द्वारा फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंचायत खारीबहार अंतर्गत बरडीह मे छापामार कार्यवाही किया गया। एक घर मे 342 बोरी (17.1 टन )भूमि शक्ति (आर्गेनिक ग्रैनुलर) उर्वरक का अवैध भण्डारण किया गया था जिसे किसानों के बीच डीएपी के नाम से बेचा जा रहा था। उक्त अवैध उर्वरक क़ो राकेश पैंकरा अनुविभागीय अधिकारी पत्थलगांव द्वारा सील किया गया है, एवं जब्ती प्रकरण बनाकर कार्यालय उप संचालक क़ृषि जशपुर क़ो भेजा जा रहा है। इस छापामार कार्यवाही मे नन्दे भगत वरिष्ठ क़ृषि विकास अधिकारी, देवकान्त अजगल्ले उर्वरक निरीक्षक, किशन कुशवाहा, मुकेश सिंह ग्रामीण क़ृषि विस्तार अधिकारी थे।










