दोकड़ा में जगन्नाथ मंदिर के प्रथम वर्षगांठ महोत्सव में होंगे, कई धार्मिक अनुष्ठान*
*अष्ट प्रहरी हरिनाम संकीर्तन का विशेष आयोजन*

जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत ग्राम दोकड़ा में स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा व स्थापना का एक वर्ष पूर्ण करने जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर <span;>दोकड़ा मंदिर समिति द्वारा ‘प्रथम वर्षगांठ महोत्सव 2026’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। 14 मई से 16 मई तक चलने वाले इस त्रि-दिवसीय महोत्सव में धार्मिक अनुष्ठानों के आयोजनों के साथ भक्तिभाव से अष्ट प्रहरी हरिनाम संकीर्तन के द्वारा हरे कृष्ण, हरे राम का नाम जप का प्रवाह होगा।

अष्ट प्रहरी हरिनाम संकीर्तन का आयोजन
महोत्सव के दौरान ‘अष्ट प्रहरी हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय व आसपास के क्षेत्रों की कीर्तन मंडलियां हिस्सा लेंगी। मंदिर समिति ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 14 मई को कलश यात्रा और अधिवास के साथ होगी।तीन दिनों का कार्यक्रम
14 मई दिन गुरुवार को भव्य कलश यात्रा एवं अधिवास।
15 मई दिन शुक्रवार को प्रातः 8 बजे से ‘नामोच्चार’ (कीर्तन) का शुभारंभ।
16 मई दिन शनिवार को प्रातः 8 बजे पूर्णाहुति, दधिभंजन, नगर भ्रमण और इसके पश्चात विशाल महाप्रसाद वितरण।

विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ अखिल भारतीय कंवर समाज की प्रथम महिला अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय एवं अन्य विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
प्रभु के भक्तगण पहुंचेंगे दोकड़ा
श्री जगन्नाथ मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से इस महायज्ञ में शामिल होकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है। मंदिर को विशेष फूलों और रोशनी से सजाया जा रहा है। महाप्रसाद के लिए भी व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं ताकि आने वाले हजारों भक्तों को सुगमता से प्रसाद मिल सके।









