*किडनी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या*

जशपुर जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुजीबहार में एक 26 वर्षीय युवक ने बीमारी से परेशान होकर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा एवं पोस्टमार्टम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अविनाश टोप्पो (26 वर्ष) ग्राम सुजीबहार का निवासी था और बैंगल में रहकर काम करता था। 1 मई को उसने परिजनों को फोन कर बताया की लेने आओ मेरा तबियत ख़राब हैं, 03 मई को परिजनों के द्वारा मृतक अविनाश को घर लाया गया था, 04 मई को उसे ईलाज हेतु जशपुर लाया गया था, जहां जांच पश्चात पता चला कि अविनाश की दोनों किडनी खराब हो गई है, जिस कारण मृतक अविनाश परेशान रहने लगा था, इसी दौरान 06 मई को सूचक, किसी काम से पड़ोसी ग्राम चोगरी बहार गया हुआ था, कि शाम करीबन 04.00 बजे उसकी पत्नी ने फोन कर बताया कि अविनाश के द्वारा अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली गई है।
सूचना पर थाना कांसाबेल पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर, घटना स्थल के निरीक्षण व शव पंचनामा हेतु सुजीबहार में घटना स्थल रवाना हुआ गया, पुलिस के द्वारा शव पंचनामा कर, शव का डॉक्टर से पोस्ट मार्टम भी कराया गया है, अग्रिम कार्यवाही जारी है।










