शादी का झांसा देकर किया अनाचार, गर्भवती होने पर किया शादी से इंकार, आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*शादी का झांसा देकर किया अनाचार, गर्भवती होने पर किया शादी से इंकार, आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल*


*मामला थाना फरसाबहार क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम का*
*आरोपी के विरुद्ध थाना फरसाबहार में भादवि की धारा 366,376,376(2)(N),318 के तहत अपराध पंजीबद्ध*
*नाम गिरफ्तार आरोपी लोकेश उम्र 28 वर्ष।*

जशपुर जिले के फरसाबहार थाना क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की 21 वर्षीय पीड़िता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि तीन वर्ष पूर्व उसके गांव का ही आरोपी लोकेश, उसे प्यार करता हूं कहकर , पीड़िता को झांसे में लिया था, व शादी करूंगा बोला था, तब से पीड़िता व आरोपी के मध्य आपस में बातचीत होती रहती थी, इसी दौरान दिनांक 15.02.2023 को रात्रि करीबन 08.00 बजे, आरोपी, प्रार्थिया के घर आया था, व पीड़िता को चलो घूमकर आते हैं कहकर, अपने घर ले गया था, व अपने कमरे में, जहां आरोपी अकेले सोता था, ले जा कर, शादी का झांसा देते हुए पीड़िता का दैहिक शोषण किया था, इसी बीच पीड़िता गर्भवती हो गई थी, व आरोपी के द्वारा पीड़िता का गर्भपात करा दिया गया था, आरोपी के द्वारा तब से पीड़िता को शादी का झांसा देकर लगातार दैहिक शोषण किया जाता रहा था, पीड़िता के द्वारा शादी हेतु पूछने पर, बाद में शादी करेंगे कहता रहता था व शादी की बात को टाल देता था, इसी दौरान दिनांक 19.09.2025 को आरोपी के द्वारा पुनः पीड़िता को अपने घर ले जाकर, शादी का झांसा देकर अनाचार किया गया था, जिससे पीड़िता पुनः गर्भवती हो गई, अब पीड़िता के द्वारा शादी हेतु पूछने पर, आरोपी के द्वारा शादी से इंकार किया जा रहा है,।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना फरसाबहार में भादवि की धारा 366,376,376(2)(N),318 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।
पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी लोकेश को उसके घर से हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ पर आरोपी के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी फरसाबहार उप निरीक्षक विवेक कुमार भगत, महिला आरक्षक सुशीला सिंह, पुष्पा पैंकरा,प्रधान आरक्षक अमरनाथ पैंकरा, आरक्षक ईश्वर साय , नीरज तिर्की की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि बच्चों व महिलाओं से संबंधित अपराधों को लेकर जशपुर पुलिस अत्यंत संवेदनशील है, थाना फरसाबहार क्षेत्र में एक युवती से शादी का झांसा देकर अनाचार के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड जेल भेजा है, ऐसे मामलों में संलिप्त किसी के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कांसाबेल सीएचसी के लिए प्रदत्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण* *जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय द्वारा प्रदत्त एम्बुलेंस से मरीजों की आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं में होगी वृद्धि*