*सेवानिवृत्ति के दिन ही तीन शिक्षकों को पेंशन अदायगी प्रपत्र किया गया प्रदान* *तिलक चंदन लगाकर, शाल श्रीफल भेंट कर शिक्षकों को दी गई ससम्मान विदाई*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*सेवानिवृत्ति के दिन ही तीन शिक्षकों को पेंशन अदायगी प्रपत्र किया गया प्रदान*

*तिलक चंदन लगाकर, शाल श्रीफल भेंट कर शिक्षकों को दी गई ससम्मान विदाई*

फरसाबहार। जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड में दिनांक 30/04/ 2026 को विकासखंड के तीन शिक्षक सेवानिवृत्त हो रहे हैं विकासखंड शिक्षा अधिकारी फरसाबहार ने सेवानिवृत होने वाले कर्मचारी को सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशन अदायगी प्रपत्र का वितरण किया गया विकासखंड फरसाबहार के अंतर्गत तीन शिक्षक श्री सुखेश्वर साय जी प्रधान पाठक प्राथमिक शाला डॉगबंधी,श्री मंत्री साय प्रधान पाठक प्राथमिक विद्यालय फरदबहार, श्री नानूराम चौहान जी प्रधान पाठक प्राथमिक विद्यालय अबीरा को सेवानिवृत्ति के अंतिम दिन को विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा तिलक चंदन लगाकर शाल श्रीफल भेंट कर विदाई दी गई। सेवानिवृत्ति के दिन पेंशन अदायगी प्रपत्र पाकर शिक्षक बहुत खुश हुए ।

उक्त कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री दुर्गेश देवांगन, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री रविंद्र नाथ साय एवं खंड स्रोत समन्वयक श्री देवेंद्र कुमार सिंह इसके साथ ही खंड प्रभारी लिपिक से श्री राजकुमार साय एवं कार्यालय के अन्य स्टाफ एवं अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे सभी ने उक्त कार्य की बहुत सराहना की।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कांसाबेल सीएचसी के लिए प्रदत्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण* *जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय द्वारा प्रदत्त एम्बुलेंस से मरीजों की आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं में होगी वृद्धि*