नागलोक में आंधी-ओलावृष्टि का कहर, बिजली गुल, मवेशियों की मौत एवं गिरा मोबाइल टावर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नागलोक में आंधी-ओलावृष्टि का कहर, बिजली गुल, मवेशियों की मौत एवं गिरा मोबाइल टावर

सोमवार की दोपहर में जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड सहित आसपास के क्षेत्रों में मौसम ने अचानक करवट बदली और तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। हालांकि भीषण गर्मी से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली किन्तु नुकसान भी काफी हुआ है। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिर गए, वहीं बिजली के खंभे और तार टूटने से कई क्षेत्रों में घंटों से बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई। बिजली बंद होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, साथ ही पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। आंधी की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कई ग्रामीणों के घरों के छप्पर तक उड़ गए। ओलावृष्टि के चलते किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। बीच प्राकृतिक आपदा की दुखद सूचना मिली कि ग्राम ऊपरघीचा (ग्राम पंचायत हेटघीचा) में आकाशीय बिजली गिरने से तीन मवेशियों की मौत हो गई। ग्राम पंडरीपानी में तेज आंधी के चलते बीएसएनएल का टावर गिर गया, जिससे संचार व्यवस्था भी प्रभावित हो गई है।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कांसाबेल सीएचसी के लिए प्रदत्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण* *जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय द्वारा प्रदत्त एम्बुलेंस से मरीजों की आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं में होगी वृद्धि*