शिवपुर एवं कुड़केल ख़जरी में आयोजित कार्यक्रम “श्रीराम कथा पूर्णाहुति एवं हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुईं विधायक गोमती साय*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शिवपुर एवं कुड़केल ख़जरी में आयोजित कार्यक्रम “श्रीराम कथा पूर्णाहुति एवं हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुईं विधायक गोमती साय, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना”*

पत्थलगांव। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
सबसे पहले ग्राम शिवपुर में सार्वजनिक रामकथा समिति द्वारा आयोजित श्रीराम कथा के पूर्णाहुति कार्यक्रम में विधायक श्रीमती गोमती साय शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में शांति, समृद्धि और भाईचारे की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे और भक्ति भाव से श्रीराम कथा का श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त किया।
इस दौरान विधायक गोमती साय ने अपने संबोधन में कहा कि “श्रीराम कथा जैसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। इससे हमारी संस्कृति और संस्कार मजबूत होते हैं तथा आपसी एकता और भाईचारा बढ़ता है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को धर्म और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं।”
कार्यक्रम में सरपंच, मण्डल अध्यक्ष अंकित बंसल, BDC बालश्याम चौहान, अवधेश गुप्ता, नरेश यादव, अरुण यादव, धीरज शर्मा, दामोदर शर्मा, जितेंद्र अग्रवाल, कमलेश यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, समिति सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके पश्चात् विधायक श्रीमती गोमती साय ग्राम कुड़केल खजरी पहुंचीं, जहां दक्षिणमुखी श्री हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने भगवान हनुमान से क्षेत्र के विकास, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की।
यहां अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “हनुमान जी की भक्ति हमें सेवा, समर्पण और शक्ति का संदेश देती है। मंदिरों की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा जैसे आयोजन समाज में आस्था और सकारात्मक सोच को मजबूत करते हैं, जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलती है।”
इस आयोजन में मण्डल अध्यक्ष विशाल अग्रवाल, खुशबू अग्रवाल, सरपंच संघ अध्यक्ष रोशन प्रताप सिंह, कौशल्या चौहान, शशिकांता पैंकरा, सलमी निकुंज, लक्ष्मी नारायण यादव, सुनील शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
दोनों ही कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं ने उत्साह और भक्ति भाव के साथ सहभागिता निभाई। विधायक श्रीमती गोमती साय की उपस्थिति से आयोजनों में विशेष उत्साह का वातावरण बना रहा।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कांसाबेल सीएचसी के लिए प्रदत्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण* *जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय द्वारा प्रदत्त एम्बुलेंस से मरीजों की आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं में होगी वृद्धि*