*रेडिकल पब्लिक स्कूल के छात्र आयुष पैंकरा एवं अनुज कालो का हुआ नवोदय विद्यालय मे चयन*

फरसाबहार। जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पंडरीपानी में संचालित रेडिकल पब्लिक स्कूल से कक्षा 5वीं में अध्ययनरत दो छात्र आयुष पैंकरा पिता प्रहलाद सिंह पैंकरा निवासी तरेकेला तहसील बागबहार एवं अनुज कालो पिता उपेंद्र कुमार कालो निवासी ग्राम तुमला तहसील फरसाबहार का चयन शिक्षा सत्र 2026 – 27 कक्षा 6वीं के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय जशपुर में हुआ है।
दोनों छात्रों की इस सफलता पर रेडिकल पब्लिक स्कूल के संचालक चंदन खेस ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही श्री खेस ने बताया कि हमारी संस्था से हर वर्ष जवाहर नवोदय विद्यालय एवं जवाहर उत्कर्ष के लिए 2 – 3 बच्चों का चयन होता है। कक्षा 8वीं में अध्ययनरत छात्र छात्राओं का भी प्रयास एवं संकल्प में चयन होता है। यह हमारी संस्था के लिए गर्व का विषय है।










