*धर्मनगरी कोतबा में गूंजा ‘जूदेव’ का जयघोष: भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय आदित्य का ऐतिहासिक स्वागत, युवाओं ने किया ‘रक्त तिलक’*
*विजय आदित्य जूदेव बोले- “तूफान से कश्ती निकालकर लाए हैं, दिलीप सिंह जूदेव आज भी जशपुर के कण-कण में जीवित”*
*फलों से तौलकर और खून से तिलक कर युवाओं ने जताया अपने नेता के प्रति समर्पण*

कोतबा। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नवनियुक्त जशपुर जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव का धर्मनगरी कोतबा में प्रथम नगर आगमन ऐतिहासिक रहा। उनके स्वागत में पूरा नगर “भारत माता की जय”, “जय श्री राम” और “जय-जय जूदेव” के नारों से गूंज उठा। युवाओं में अपने नेता को लेकर अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला, जिसकी बानगी तब दिखी जब कारगिल चौक पर युवाओं ने अपने रक्त से विजय आदित्य का तिलक कर उनका स्वागत किया।
भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अजय गुप्ता की अगुवाई में आयोजित इस भव्य स्वागत समारोह की शुरुआत कोतबा नगर सीमा से हुई। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव-नियुक्त जशपुर जिलाध्यक्ष विजय आदित्य जूदेव का धर्मनगरी कोतबा में प्रथम नगर आगमन पर ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया गया। अपने जोशपूर्ण अंदाज और बेबाक भाषण के लिए पहचाने जाने वाले विजयादित्य सिंह जूदेव ने कोतबा की पावन धरा पर युवाओं में ऐसा जोश भरा कि पूरा माहौल “भारत माता की जय” और “जय श्री राम” “जय जय जूदेव” के नारों से गूंज उठा।कोतबा नगर की सीमा से अघरिया पारा,गौण पारा, परशुराम चौक,बस स्टैंड होते हुए रायगढ़िया चौक तक एक विशाल बाइक रैली निकाली गई। इसके पश्चात विजय आदित्य जूदेव ने बूढ़ा महादेव मंदिर में श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद लिया। यहाँ से कर्मा पार्टी की धुन पर पैदल नगर भ्रमण करते हुए उन्होंने नगरवासियों का अभिवादन स्वीकार किया। कारगिल चौक पर ‘रक्त तिलक’ के बाद युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उन्हें फलों से तौला (तुलादान) और कार्यक्रम स्थल पर आत्मीय स्वागत किया।कार्यक्रम स्थल में एक एक कर माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ भेंट कर कोतबा मण्डल के भाजपा नेताओं महिला मोर्चा व युवा मोर्चा,किसान मोर्चा सहित नगरवासियों ने आत्मिय स्वागत किया।
*”विरासत के प्रहरी हैं विजय आदित्य”: आनंद शर्मा*
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद शर्मा ने युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय गुप्ता और उनकी टीम को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। श्री शर्मा ने स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव की राजनीतिक विरासत और उनके अदम्य साहस को याद किया। उन्होंने उस ऐतिहासिक वाकये का जिक्र किया जब स्व. जूदेव ने मूंछों पर ताव देते हुए प्रतिज्ञा ली थी कि “यदि तीनों विधानसभा सीटें नहीं जिता पाया, तो लोग मेरे नाम का कुत्ता पाल लें।” उनके इसी आत्मविश्वास ने पार्टी को संकट से उबारकर ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। श्री शर्मा ने कहा कि आज उसी गौरवशाली विरासत को विजय आदित्य सिंह जूदेव आगे बढ़ा रहे हैं।
*”मैं नेता नहीं, आपका बेटा और भाई हूँ”*
मुख्य अतिथि विजय आदित्य सिंह जूदेव ने अपने ओजस्वी उद्बोधन से कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया।ओजस्वी उन्होंने अपने आदर्श और ‘हिन्दू कुल तिलक’ स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव को याद करते हुए माहौल को भावुक कर दिया।स्व. दिलीप सिंह जूदेव को नमन करते हुए कहा, “कुमार साहब आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वे जशपुर के कण-कण में और हम सभी के दिलों में जीवित हैं। और कुमार साहब के प्रसिद्ध वाक्य “हम लाए हैं तूफान से कश्ती निकाल के, इस क्षेत्र को रखना मेरे दोस्तों संभाल के” को दोहराते हुए युवाओं को राष्ट्रहित और धर्म की रक्षा के लिए प्रेरित किया। विजयादित्य ने कोतबा को बताया ‘धर्मनगरी’, आधी रात को भी खड़े रहने वचन दिया। कोतबा की भूमि को नमन करते हुए आनंद दादा के शब्दों को याद किया और कहा कि “कोतबा धर्मभूमि है, इसे ऐसे ही धर्मनगरी नहीं कहा जाता।” विजय आदित्य ने भावुक होते हुए कहा, “मैं यहाँ नेता बनकर नहीं, बल्कि आपका बेटा, भाई और भतीजा बनकर आया हूँ। मैं वचन देता हूँ कि आधी रात को भी अगर मेरे परिवार के किसी सदस्य को जरूरत पड़ेगी, तो विजय आदित्य सिंह जूदेव आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।”
*वरिष्ठ नेताओं और युवाओं की रही उपस्थिति*
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष जगेश्वर यादव, जिला उपाध्यक्ष आनंद शर्मा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अजय गुप्ता, महामंत्री, श्याम साहू, धर्मसेवक बंजारा, सुनील शर्मा, कन्हाई यादव, कौशल्या नारंग, भदर साय, रवि आपट, भानुप्रताप, नंददेव पैंकरा, रवि गुप्ता, ओम गुप्ता, गौरव राजपूत, दीपक शर्मा, गोल्डी साहू, रितेश पैंकरा,धनुर्जय, लला गुप्ता, कामेश्वर पैंकरा, भूषण जायसवाल, विजय बारीक, लिखेश्वर बंजारा, सचिन गोयल, अरुण पैंकरा, देवनारायण यादव, रिंकू गुप्ता, गौरी कपाट, नामदेव सिंह, मधेश्री पैकरा, जगदीश पैंकरा, प्रेम साय सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा, किसान मोर्चा के पदाधिकारी, वरिष्ठ नागरिक और युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*संगठन का जताया आभार*
मीडिया से चर्चा के दौरान विजय आदित्य ने भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जशपुर मुख्यमंत्री जी का गृह जिला है, इसलिए जिम्मेदारी बड़ी है, लेकिन उन्हें अपनी युवा टीम पर पूरा भरोसा है कि वे हर कसौटी पर खरे उतरेंगे।
*युवाओं ने किया ‘रक्त तिलक’ से स्वागत*
कोतबा पहुँचने पर विजयादित्य सिंह जूदेव का स्वागत अभूतपूर्व तरीके से हुआ। युवाओं के उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपने नेता का स्वागत ‘रक्त तिलक’ लगाकर किया। मीडिया से बात करते हुए विजयादित्य ने इसे युवाओं का प्रेम और त्याग बताया। उन्होंने कहा कि यह तिलक बताता है कि जशपुर का युवा राष्ट्रहित और धर्म की रक्षा के लिए कितना समर्पित है।










