कोडेकेला शिवमन्दिर में भक्तों का लगा तांता* *पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने पूजा कर क्षेत्रवासियों के लिए मांगा आशीर्वाद*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*कोडेकेला शिवमन्दिर में भक्तों का लगा तांता*
*पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने पूजा कर क्षेत्रवासियों के लिए मांगा आशीर्वाद*


पत्थलगांव। जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोडेकेला शिव मंदिर में जहां स्वयंभू शिव बिराजमान है। महाशिवरात्रि पर्व के दिन आस पास के गाँव के लोग बड़ी संख्या में पूजा करने पहुचे भीड़ इतनी ज्यादा थी कि लोगो के कतार में आकर पूजा करना पड़ा।
पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने कोडेकेला के स्वयंभू शिव बाबा की पूजा कर क्षेत्र वासियों की सुख शान्ति और सफलता के लिए भगवान भोलेनाथ से आशीर्वाद मांगा।
विधायक श्रीमती साय ने कोडेकेला में ही शिवमन्दिर के पास बाउंड्री के लिए 6 लाख रुपये देने की घोषणा किया। जिससे कोडेकेला मन्दिर समिति ने पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय का आभार माना।
मन्दिर समिति के सदस्य चन्दमणि यादव ने बताया कि कोडेकेला में विराजे शिव बाबा स्वयम्भू है। जो लगभग 80 वर्ष से विधिवत पूजा पाठ ग्राम वासियों द्वारा बैगा के द्वारा लगातार किया जाता रहा है। यहां की मान्यता है। कि सच्चे मन से मांगी सभी मन की मुरादे भगवान भोलेनाथ जरूर पूरा करते है। मन्दिर पहुचने के लिए ग्राम रघुनाथ पुर और घरजिया बथान दोनों तरफ से कोडेकेला शिव मंदिर जाने के लिए रास्ता है।
कोडेकेला शिव मन्दिर समिति के अध्यक्ष झुनू राम खूंटियां ने विधायक गोमती साय का यहां आने पर आभार माना उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजो के द्वारा काफी वर्षों से पूजा पाठ किया जाता रहा है। शिव लिंग स्वयम्भू है जो उपका दरहा के पास है हमारी शिव मंदिर समिति लगातार यहां के लिए काम कर रही है।
समिति के सदस्य राजेन्द्र यादव ने कहा कि अब तो लोगो की आस्था कोडेकेला शिव मंदिर के प्रति काफी ज्यादा बढ़ी है। लोग आसपास के गाँव गाँव से काफी संख्या में पूजा करने आ रहे है आज महाशिवरात्रि के दिन तो काफी ज्यादा भीड़ है।
कोडेकेला शिव मंदिर कार्यक्रम में भाजपा के महामंत्री मनीष अग्रवाल शहर मण्डल अध्यक्ष अंकित बंसल, सुरेश साहू, जितेन्द्र अग्रवाल, घरजिया बथान धान समिति के अध्यक्ष अमरजीत बाज, एसएम ज्ञानोदय स्कूल के डायरेक्टर कन्हैया यादव, महेश यादव, नरेंद्र यादव, सहित शिव मंदिर समिति के सभी सदस्य एवं ग्राम वासियों के साथ काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें