*अजब – गजब कुनकुरी, लगा लापता का पोस्टर*
*पोस्टर किसका, किसने लगाया, सब लापता*

कुनकुरी । जशपुर जिले के कुनकुरी नगर पंचायत क्षेत्रान्तर्गत चर्च गेट के पास तीन पोस्टर चिपका हुआ है। जिसमे लिखा हुआ है लापता, फ़ोटो कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील गुप्ता का लग रहा है, पर किसी का नाम नही है। पोस्टर पर जानकारी देने वाले को 1000 देने का इनाम लिखा है। किंतु जानकारी किसको देना है और 1000 इनाम क्या है। इसका कोई उल्लेख नही है।
पोस्टर लोंगो के लिए कोतुहल एवं चर्चा का विषय बना हुआ है। नगर पंचायत क्षेत्र के निवासी कई प्रकार की बांते कर रहे है।










