शहर में बहेगी भागवत कथा की अविरल पावन धारा* *वृंदावन के प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य करूणा शंकर महाराज करेंगे श्रीमद् भागवत कथा का वाचन*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*शहर में बहेगी भागवत कथा की अविरल पावन धारा*

*वृंदावन के प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य करूणा शंकर महाराज करेंगे श्रीमद् भागवत कथा का वाचन*

जशपुरनगर में आठ दिवसीय भव्य श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के आयोजन की तैयारियाँ जोर-शोर से प्रारंभ हो गई हैं। इस पावन अवसर पर वृंदावन के प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य करूणा शंकर महाराज श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान कराएंगे। कथा का आयोजन शहर के श्रीहरि कीर्तन भवन परिसर में प्रतिदिन शाम 6:30 बजे से किया जाएगा।

आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति की बैठक आयोजित कर पदाधिकारियों एवं सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियाँ सौंप दी गई हैं। वहीं श्रीहरि कीर्तन भवन के कोषाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने बताया कि भारतीय परंपरा के अनुसार समिति के सदस्य घर-घर जाकर पीला चावल देकर श्रद्धालुओं को कथा में शामिल होने का आमंत्रण देंगे। इसके लिए वार्डवार सदस्यों की टीमें गठित की गई हैं।
उन्होंने बताया कि आयोजन को भव्य और यादगार बनाने के लिए समिति के पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ जुटे हुए हैं।

*भव्य कलश यात्रा से होगा शुभारंभ*

आयोजन समिति की सदस्य सीमा गुप्ता ने जानकारी दी कि कथा का शुभारंभ 4 फरवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। यह कलश यात्रा सुबह 9 बजे पक्कीडांड़ी से प्रारंभ होगी। पूर्व पार्षद व समिति की सदस्य नीतू गुप्ता ने अधिक से अधिक श्रद्धालु महिलाओं से इस कलश यात्रा में सहभागिता की अपील की है।
समिति के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि कलश यात्रा के दिन श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया है।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें