*कांग्रेस ने जशपुर जिले के सभी ब्लॉकों में नियुक्त किया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष*

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने जशपुर जिले के सभी ब्लॉकों में नए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। संगठनात्मक विस्तार और आगामी राजनीतिक रणनीति को ध्यान में रखते हुए यह नियुक्तियाँ की गई हैं।
जशपुर नगर में सतिश कुमार गुप्ता, जशपुर ग्रामीण में अमित महतो, पत्थलगाँव में सुरेश कुमार अग्रवाल, बगीचा में बुधराम बनवासी, कुनकुरी में वाल्टर कुजूर, फरसाबहार – तपकरा में पूरन वर्मा, मनोरा़ में संजीव कुमार भगत, दुलदुला में चंद्रभानु सिंह, कांसाबेल में अभिमन्यु सिदार, सन्ना में देव कृपा यादव, कोतबा – बागबहार में सुरेन्द्र यादव को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस संगठन की मंशा है कि ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत करते हुए कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाए।










