*अखिल भारतीय कंवर समाज सम्मेलन में शामिल होने का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया स्नेह भरा आमंत्रण*
*15 जनवरी दोपहर 1 बजे सम्मेलन में शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री*

फरसाबहार। अखिल भारतीय आदिवासी कंवर समाज विकास समिति केंद्रीय कार्यालय पमशाला के 75 वें गठन वर्षगांठ एवं तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सम्मेलन में शामिल होने का स्नेह भरा आमंत्रण पत्र अखिल भारतीय आदिवासी कंवर समाज विकास समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत साय, पदाधिकारी भजन साय, जगदीश साय पैंकरा, अशोक साय, रामनाथ साय, विष्णु प्रसाद पैंकरा, रविन्द्र नाथ साय एवं महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती स्वेधा साय द्वारा प्रदान करते हुए निवेदन किया कि कंवर समाज के राष्ट्रीय तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन में शामिल होकर समाज का मनोबल एवं उत्साह बढ़ाए।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अखिल भारतीय आदिवासी कंवर समाज विकास समिति केंद्रीय कार्यालय पमशाला के 75 वें गठन वर्षगांठ एवं तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन में 15 जनवरी 2026 की दोपहर 1 बजे शामिल होने की सहमति प्रदान की।










