ठेकेदार की दबंगई* *नाली निर्माण में भ्रष्टाचार का विरोध करने पर ग्रामीणों और भाजपा नेताओं को ‘उठा लेने’ और ‘घर तुड़वाने’ की धमकी* ​ *आजादी के 76 साल बाद बन रही सड़क में भी भारी अनियमितता* *बिना सरिये के किया जा रहा था नाली निर्माण, ग्रामीणों ने काम रुकवाया*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*ठेकेदार की दबंगई*

*नाली निर्माण में भ्रष्टाचार का विरोध करने पर ग्रामीणों और भाजपा नेताओं को ‘उठा लेने’ और ‘घर तुड़वाने’ की धमकी*

*आजादी के 76 साल बाद बन रही सड़क में भी भारी अनियमितता*

*बिना सरिये के किया जा रहा था नाली निर्माण, ग्रामीणों ने काम रुकवाया*

जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोल्हेंनझरिया (इन्द्रनगर) से पत्थलगांव विकासखंड के फरसाटोली तक बन रही बहुप्रतीक्षित सड़क अब विवादों का अखाड़ा बन गई है। आजादी के 76 साल बाद लगभग 1.99 करोड़ की लागत से बन रही इस सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्व में सड़क निर्माण में मुरुम की जगह मिट्टी और पेवर मशीन की जगह ग्रेडर के उपयोग की खबर सामने आई थी, लेकिन अब ठेकेदार की मनमानी और गुंडागर्दी का एक और गंभीर मामला सामने आया है।

ताजा मामला सड़क किनारे हो रहे नाली निर्माण का है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने पाया कि ठेकेदार द्वारा नाली निर्माण में भारी कोताही बरती जा रही है। निर्माण कार्य में लोहे की छड़ (सरिया) का उपयोग ही नहीं किया जा रहा था, जिससे नाली की गुणवत्ता और टिकाऊपन पर सवाल खड़े हो गए हैं। यह सड़क ग्रामीणों के लिए जीवनरेखा समान है, लेकिन ठेकेदार द्वारा इसे महज खानापूर्ति कर सरकारी खजाने की लूट का जरिया बना लिया गया है।

विरोध करने पर ठेकेदार ने दी ‘उठा लेने’ की धमकी..!
जब ग्राम पंचायत की सरपंच सुश्री नवीना पैकरा, उप सरपंच कोमलकांत और भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पंडरीपानी के मीडिया प्रभारी मनोज रात्रे सहित ग्रामीणों ने इस गुणवत्ताहीन कार्य का विरोध किया, तो मौके पर मौजूद मुंशी ने इसकी जानकारी फोन पर ठेकेदार को दी।
​आरोप है कि जानकारी मिलते ही ठेकेदार ने फोन पर ही आपा खो दिया और जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों को धमकाना शुरू कर दिया। ठेकेदार ने भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को “उठा लेने” और “घर तुड़वा देने” की धमकी दी। ठेकेदार के इस रवैये से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है और उन्होंने तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य को बंद करवा दिया है।

जनप्रतिनिधियों ने तीखा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि एक ठेकेदार का हौसला इतना बुलंद कैसे हो सकता है कि वह ग्रामीणों और पार्टी के कार्यकर्ताओं को उठाने और घर तोड़ने की धमकी दे रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे दबंग ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई की जाए और काम की गुणवत्ता की जांच हो।

ये रहे मौके पर उपस्थित
विरोध प्रदर्शन और काम बंद करवाने के दौरान मुख्य रूप से ग्राम पंचायत सरपंच सुश्री नवीना पैकरा, उप सरपंच कोमलकांत, पंच कल्याण साय, भाजपा युवा मोर्चा के मनोज रात्रे सहित ग्रामीण रामलाल वैद्य, खजांची पैकरा, सागर चौहान, दौलत चौहान, प्रेम किशोर चौहान, अमन गुप्ता और मुकेश तिग्गा उपस्थित रहे।

“ग्रामीणों के शिकायत मिलने पर मौका देखने गया था। इस दौरान अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण सरपंच साथ मे थे। मुंशी ने ठेकेदार से बात कराया और वह आपा खोकर हमें ही उल्टा घर तुड़वाने और उठा लेने की धमकी दिया हैं। इसकी सामूहिक शिकायत की जायेगी। और ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही की मांग की जायेगी।”

मनोज रात्रे मीडिया प्रभारी पंडरीपानी मंडल

“मामले की जानकारी नहीं है। अगर ठेकेदार ने जनप्रतिनिधियों से दुर्व्यवहार किया है। तो उन्हें पुलिस में शिकायत दर्ज की जानी चाहिये। सड़क व नाली अनियमितता की बात है.तो जांच की जायेगी।”

ओम्कारेश्वर सिंह एसडीएम फरसाबहार

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें