मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी को संवारने खोल दिया खजाना* *107 करोड़ 32 लाख रुपए की लागत से नगर की बदलेगी तस्वीर*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी को संवारने खोल दिया खजाना*

*107 करोड़ 32 लाख रुपए की लागत से नगर की बदलेगी तस्वीर*


प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बीते दो वर्षों में जशपुर जिले के कुनकुरी नगर पंचायत क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास की नींव रखी गई है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त, सुव्यवस्थित और समृद्ध नगर के निर्माण हेतु कुल 107 करोड़ 32 लाख रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है, जिनका सीधा लाभ नगरवासियों को मिल रहा है।इन योजनाओं से नगर की आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, पर्यटन, यातायात और नागरिक सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार हो रहा है।कुनकुरी नगर की प्रमुख विकास उपलब्धियां में इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स 63 करोड़ 84 लाख रुपए की मंजूरी दी गई है, जिससे युवाओं को अत्याधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु विशाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने अपनी घोषणा पूरी करते हुए नगर पंचायत के 53 विकास कार्य के लिए 5 करोड़ रुपए की मंजूरी देकर उन्होंने जनता से किए वादे को पूरा किया।इस राशि से नगर के विभिन्न मोहल्लों, बस्तियों और वार्डों में बुनियादी सुविधाओं को सशक्त करने के लिए 53 अलग-अलग विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई है, जिससे नागरिक सेवाओं में व्यापक सुधार होगा।हाल ही में स्वास्थ्य के क्षेत्र में कुनकुरी नगर को बड़ी सौगात मिली है,नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए 2 करोड़ 62 लाख रुपए की मंजूरी दी गई है,जिससे स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करते हुए प्राकृतिक चिकित्सा, आयुर्वेद एवं योग को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक नेचुरोपैथी भवन का निर्माण किया जाएगा।नगर के छठ घाट का समग्र विकास के लिए 5 करोड़ 17 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है,जिससे पर्यटन और धार्मिक आस्था को बढ़ावा देने हेतु छठ घाट का सौंदर्यीकरण एवं विकास किया जाएगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन को गति मिलेगी।सीएम साय ने एक और घोषणा को पूरी करते हुए आधुनिक ऑडिटोरियम भवन निर्माण के लिए 6 करोड़ 67 लाख रुपए की मंजूरी दी है,इस भवन में कला, संस्कृति और सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए नगर को मिलेगा पहला बड़ा बहुउद्देशीय ऑडिटोरियम का लाभ मिलेगा। नालंदा परिसर विस्तार 250 सीटर के लिए 4 करोड़ 37 लाख रुपए की मंजूरी दी गई है, शिक्षा के क्षेत्र में मजबूती लाने हेतु नालंदा परिसर का विस्तार, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।नगर के यातायात को सुगम और सुव्यवस्थित बनाने के लिए हाई-टेक बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा,इसके लिए 7 करोड़ 26 लाख रुपए की मंजूरी मिली है।जिससे यात्रियों की सुविधा और नगर के यातायात ढांचे सुदृढ़ होगी।नगर में रिक्रिएशन चिल्ड्रन पार्क का निर्माण किया जा रहा है,जिसकी लागत 1 करोड़ 2 लाख रुपए की मंजूरी मिली है,नगर में एलईडी स्ट्रीट लाइट एवं अन्य विकास कार्यों के लिए 6 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है,जिससे नगर के वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक एलईडी स्ट्रीट लाइट एवं अन्य विकास कार्य किए जायेंगे।इससे बच्चों के मनोरंजन, सुरक्षित खेल और नगर में बेहतर रात्रिकालीन रोशनी की व्यवस्था होगी।

*विकास से बदलेगी कुनकुरी की पहचान,नगर वासियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार*

इन योजनाओं के माध्यम से कुनकुरी नगर अब स्मार्ट सुविधाओं, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं, सशक्त शिक्षा, आधुनिक यातायात और समृद्ध सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ एक आदर्श नगर के रूप में उभर रहा है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में कुनकुरी नगर विकास, विश्वास और भविष्य की नई मिसाल बन रहा है।वहीं कुनकुरी नगर वासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें