खबर का हुआ असर* *मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने लिया संज्ञान* *एनएचएआई अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

खबर का हुआ असर*

*मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने लिया संज्ञान*

*एनएचएआई अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश*

मैहर जिला मुख्यालय अंतर्गत हरनामपुर के पास निकलने वाली सर्विस लाइन रोड की जर्जर हालत और उससे उड़ रही धूल-डस्ट को लेकर आज ही दैनिक अखबार में प्रकाशित समाचार का असर देखने को मिला। खबर सामने आने के बाद मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आज स्वयं मौके पर पहुंचकर सर्विस लाइन रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया।
ज्ञात हो कि पिछले कई दिनों से हरनामपुर के पास सर्विस लाइन रोड की स्थिति बेहद खराब हो चुकी थी। सड़क जगह-जगह से टूट चुकी थी, जिस पर वाहनों की आवाजाही के कारण भारी मात्रा में धूल उड़ रही थी। इससे आसपास रहने वाले रहवासियों, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों ने कई बार संबंधित विभागों को अवगत कराया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई थी।

आज केअखबार में इस समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने त्वरित संज्ञान लिया और आज एनएचएआई अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर सड़क की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि सड़क की बदहाल स्थिति से आम जनता परेशान है और इसे किसी भी हाल में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने तत्काल प्रभाव से सड़क निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र धार्मिक नगरी मैहर का हिस्सा है, यहां से रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग गुजरते हैं, ऐसे में सड़क की खराब स्थिति जनता के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।
इस पर एनएचएआई के अधिकारियों ने विधायक को आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द सर्विस लाइन रोड का निर्माण कराया जाएगा और निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। साथ ही, जब तक सड़क निर्माण पूरा नहीं हो जाता, तब तक धूल-प्रदूषण को रोकने के लिए नियमित रूप से सड़कों पर पानी का छिड़काव, आवश्यक मरम्मत और अन्य अस्थायी व्यवस्थाएं की जाएंगी, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
स्थानीय रहवासियों ने विधायक के मौके पर पहुंचने और त्वरित कार्रवाई के लिए संतोष व्यक्त किया। लोगों का कहना है कि यदि सड़क निर्माण जल्द शुरू हो जाता है, तो उन्हें लंबे समय से झेलनी पड़ रही परेशानी से राहत मिलेगी।
फिलहाल, पूरे मामले पर शहरवासियों की नजर प्रशासन और एनएचएआई द्वारा उठाए जाने वाले अगले कदम पर टिकी हुई है। अब देखना यह है कि सड़क निर्माण कार्य कितनी तेजी से शुरू होता है और कब तक लोगों को पूरी राहत मिल पाती है।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें