संविधान दिवस पर एसडीएम एवं बीईओ कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारियों ने ली संविधान की शपथ*

फरसाबहार। भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किया गया था। इस ऐतिहासिक दिवस की स्मृति में प्रतिवर्ष संविधान दिवस मनाया जाता है। इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय फरसाबहार में एसडीएम ओमकारेश्वर सिंह ने एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय फरसाबहार में बीईओ दुर्गेश देवांगन द्वारा संविधान की शपथ दिलाई। जिसमें उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों ने संविधान के प्रति निष्ठा जताते हुए देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया।
शपथ में कहा गया कि हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में 26 नवंबर 1949 को एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।










