बंदर का आतंक जारी, 2 दर्जन से अधिक लोग घायल, फॉरेस्ट टीम रेस्क्यू में नाकाम*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बंदर का आतंक जारी, 2 दर्जन से अधिक लोग घायल, फॉरेस्ट टीम रेस्क्यू में नाकाम*

जशपुर जिले के सिंगीबहार क्षेत्र में बंदर का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले तीन दिनों से एक बंदर गांव और आसपास के क्षेत्रों में उत्पात मचा रहा है। अब तक 2 दर्जन से अधिक लोग बंदर के हमले में घायल हो चुके हैं, जिनमें बच्चे और महिलाएँ भी शामिल हैं।

फॉरेस्ट विभाग की टीम ने बंदर को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन वह अब तक पकड़ा नहीं जा सका है। नतीजतन, गांव में दहशत का माहौल और बढ़ गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि बंदर अब घरों में घुसकर रसोई और किचन में रखे भोजन को खा रहा है, बर्तन और सामान को बर्बाद कर रहा है। कई घरों में उसने तोड़फोड़ भी की है। लोग दिनभर बंद दरवाजों के पीछे रहने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द बंदर को पकड़ा जाए और जंगल में छोड़ा जाए, ताकि गांव के लोग राहत की सांस ले सकें। फिलहाल सिंगीबहार और आसपास के इलाकों में बंदर का आतंक जारी है।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कांसाबेल सीएचसी के लिए प्रदत्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण* *जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय द्वारा प्रदत्त एम्बुलेंस से मरीजों की आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं में होगी वृद्धि*