शासकीय सेवा से निवृत्त सवरा समाज के सदस्यों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शासकीय सेवा से निवृत्त सवरा समाज के सदस्यों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता


फरसाबहार। जशपुर सवरा समाज जिलाध्यक्ष सुनाधर विशाल के नेतृत्व मे सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय के निज निवास मुंडाडीह मे पत्थलगांव ब्लॉक के सवरा समाज के शासकीय सेवा से सेवानिवृत पटवारी मोहन राम भोय, प्रधान पाठक साधुचरण भोय एवं उद्यान विस्तार अधिकारी निरंजन राम भोय तीनो ने शासकीय सेवा से कार्यमुक्त होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकास नीति से, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन सरकार से एवं
सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय की कार्यशैली से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्य ग्रहण कर समाज सेवा के साथ राजनीति से जुड़ कर जीवन की दूसरी पारी की शुरुवात करते हुए सवरा समाज की सेवा के साथ भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़कर समाज सेवा का संकल्प लिया।
सेवानिवृत्त पटवारी मोहन राम भोय ने मीडिया को बताया की सवरा समाज सहित 12 जनजाति का जाति प्रमाण पत्र बनाने मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश की भाजपा सरकार का अमूल्य योगदान रहा है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो आदिवासी हितो की रक्षा के साथ देश के विकास मे अहम योगदान दे रहा है। जशपुर जिला के आदिवासी समाज से विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री पद का दायित्व मिला है इसलिए हम तीनो सवरा समाज के साथी सेवा से मुक्त होकर अपने समाज के अपने दर्जनों समर्थक के साथ भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास कर उनके विचार धारा से जुड़कर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने अपने निज निवास मुंडाडीह मे विधिवत पार्टी मे प्रवेश दिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें