*संगठन का हर कार्यकर्ता वैचारिक क्रांति के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तो होगा आत्मनिर्भर भारत का निर्माण :मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय* *प्रदेश महामंत्री पवन साय ने दीप महापर्व पर दिया राष्ट्रवाद का संदेश* *वसुधैव कुटुंबकम् की भावना से ओतप्रोत हों भाजपा के हर कार्यकर्ता* *सीएम विष्णुदेव ने कार्यकर्ताओं के साथ किया स्नेह मिलन*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*संगठन का हर कार्यकर्ता वैचारिक क्रांति के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तो होगा आत्मनिर्भर भारत का निर्माण :मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

*प्रदेश महामंत्री पवन साय ने दीप महापर्व पर दिया राष्ट्रवाद का संदेश*

*वसुधैव कुटुंबकम् की भावना से ओतप्रोत हों भाजपा के हर कार्यकर्ता*

*सीएम विष्णुदेव ने कार्यकर्ताओं के साथ किया स्नेह मिलन*

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृहग्राम बगिया में दीपावली के अवसर पर कार्यकर्ताओं के लिए स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं से सीएम ने संवाद कर दीपावली की बधाई दी।श्री मुनेश्वर ने अपने सुमधुर गान से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।उन्होंने अपने गाने में मोदी की गारंटी से लेकर सीएम साय के कार्यों की बखूबी सराहना की।जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने मंचीय संचालन किया।भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय,रायगढ़ जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार समेत पार्टी के पदाधिकारी,जिला पंचायत सदस्य,कार्यकर्ता हजारों की संख्या में उपस्थित रहे।

प्रदेश संगठन के महामंत्री पवन साय ने कार्यकर्ता स्नेह मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह पल सौभाग्य का है जब प्रदेश के नेतृत्व की जिम्मेदारी कुनकुरी विधानसभा के विधायक विष्णुदेव साय जी को मिली है।कार्यकर्ताओं के परिश्रम को सम्मान देना संगठन का कार्य है इसके बावजूद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं कार्यकर्ताओं का सम्मान कर रहे हैं यह गर्व का विषय है।कार्यकर्ताओं का संघर्ष सतत चलता रहता है उन्हें पूर्ण आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना है और संगठन का कार्य करते रहना है।उन्होंने पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता के उत्कृष्ट कार्यों को याद करते हुए उन्हें संगठन में श्रेष्ठ कार्य के लिए साधुवाद दिया।कालरात्रि,महाशिवरात्रि के बाद दीपावली की बेला में सुखरात्रि आती है जो जीवन में शांति सुख व समृद्धि लेकर आती है।

भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ता का लक्ष्य स्वयं के सुख की कामना का नहीं होना चाहिए।समाज के सुख की कामना के साथ उन्हें लक्ष्य की ओर अग्रसर होना चाहिए।समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति को हम समर्थ सशक्त बनाएं इस दिशा में हमारा प्रयास होना चाहिए।पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्मवाद,भारत दर्शन के सिद्धांत की व्याख्या करते हुए उन्होंने वैचारिक क्रांति की बात कही।भाजपा के कार्यकर्ताओं को राष्ट्रभक्ति,देशभक्ति के जज्बे के साथ जन जन में वैचारिक परिवर्तन लाने का प्रयास करना चाहिए।दीपोत्सव के इस पावन पर्व पर हम सभी को विचार क्रांति का संकल्प लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गृहग्राम बगिया में  कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।छत्तीसगढ़ के खुशहाली की कामना करते हुए श्री साय ने बताया कि भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ आज विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है।प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है।केंद्र में तीसरी बार एनडीए की सरकार है अधिकांश प्रदेशों में नेतृत्व भाजपा के पास है जो इस बात का प्रमाण है कि देश की जनता को संगठन पर पूर्ण विश्वास है।भाजपा की कथनी और करनी एक है जिसके कारण आज संगठन सतत देश को समृद्ध और खुशहाल बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत का नया लक्ष्य भारत देश को समृद्धि की ओर लेकर जाने वाला है।इस दिशा में गांव के हर अंतिम व्यक्ति को हम समृद्ध आत्मनिर्भर बना सकें ऐसा कार्य हर कार्यकर्ता को करना होगा। बाईस महीनों के कार्यकाल में बस्तर से नक्सलवाद का खात्मा करने का लक्ष्य पूरा होने जा रहा है जिसके लिए केंद्रीय संगठन का सतत सहयोग मिल रहा है।

श्री साय ने कहा कि विकास कार्यों के लिए वे सतत कार्यरत हैं।दो हजार एक सौ सोलह करोड़ के विभिन्न निर्माण कार्य पिछले 22 महीनों में स्वीकृत हुए हैं जिसके पूर्ण होने के बाद क्षेत्र का विकास जमीन पर दिखने लगेगा।उन्होंने छत्तीसगढ़ के साथ जशपुरवासियों के सुख समृद्धि की कामना की।

उक्त कार्यक्रम में कुनकुरी मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ,उमेश यादव, दिलीप साहू,मुक्तेश्वर साय,सरोजनी सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता,ममता कश्यप,उपेंद्र यादव,मुनेश्वर केशर,अनूप बड़ाईक,मलिता बाई,ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह,कपिलदेव साय, मनीष अग्रवाल, कपिलेश्वर सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।श्री साय ने कार्यकर्ताओं के साथ स्नेह भोज कर उनका उत्साहवर्धन किया।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें