*अपने उज्ज्वल भविष्य के लिये बच्चों को नियमित रूप से स्कूल आना चाहिए। श्रीमती कौशल्या विष्णुदेव साय*
*दुलदुला में विद्यालय के नए स्कूल भवन का भूमिपूजन श्रीमती कौशल्या विष्णुदेव साय द्वारा सम्पन्न*

कुनकुरी। जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड में बुधवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुलदुला में विद्यालय के नए स्कूल भवन का भूमिपूजन मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या विष्णुदेव साय द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष राजकुमार सिंह, जनपद उपाध्यक्ष रविन्द्र गुप्ता, जनपद सदस्य श्रीमती ममता कश्यप,श्रीमती पिंकी गुप्ता, श्रीमती मेनका बेसरा,श्रीमती रश्मिता तुरी, दुलदुला सरपंच मनोज भगत, श्रीमती सरोजनी सिंह, उमा देवी, कमला निराला, कुंजवती सिंह, जनपद सी ई ओ पुष्कर पटले, तहसीलदार दुलदुला राहुल कौशिक, विकासखंड शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार नायक, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी नरेश चौहान, विकासखंड स्रोत समन्वयक दीपेंद्र कुमार सिन्हा ,ई ई राजेश श्रीवास्तव, एस डी ओ सोनसाय पैकरा, ई अमन, प्राचार्य श्रीमती निर्मला खलखो, वरिष्ठ व्याख्याता गोपाल राम चौहान, शिक्षक गण, अभिभावकगण, विद्यार्थी और अन्य कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती कौशल्या विष्णुदेव साय ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिये बच्चों को नियमित रूप से स्कूल आने एवं पर्यावरण संरक्षण, अनुशासन के महत्व के विषय में बताया। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की व्याख्याता श्रीमती निर्मला राठौर के द्वारा किया गया। भूमिपूजन का यह कार्यक्रम शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।










