सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है, कांग्रेस इसे लेकर चरणबद्ध आंदोलन करेगी।” सुश्री जरिता लैफतलांग, सह प्रभारी छग कांग्रेस प्रदेश
फरसाबहार विकासखंड में हुए धान खरीदी घोटाले पर कांग्रेस ने की प्रेस कांफ्रेंस।
कुनकुरी। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सह प्रभारी जरिता लैफतलांग बुधवार को कुनकुरी पहुंचीं, जहां उन्होंने धान खरीदी में हुए कथित घोटाले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि फरसाबहार विकासखंड में पिछले वर्ष करोड़ों रुपए का धान घोटाला उजागर हुआ था, लेकिन अब तक किसी भी अधिकारी या जिम्मेदार व्यक्ति पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विनयशील, अध्यक्ष नगर पंचायत कुनकुरी ने कहा कि “घोटाले की जांच पूरी तरह हो चुकी है, लेकिन सरकार दोषियों पर कार्रवाई करने से बच रही है।”
सुश्री जरिता लैफतलांग, सह प्रभारी छग कांग्रेस प्रदेश ने कहा कि
“सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है, कांग्रेस इसे लेकर चरणबद्ध आंदोलन करेगी।”
जिला कांग्रेस प्रभारी भानुप्रताप सिंह ने भी चेतावनी दी कि अगर इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की गई तो कांग्रेस विधानसभा के साथ-साथ सड़क पर भी लड़ाई लड़ेगी।
भानुप्रताप सिंह, जिला कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि “हम इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाएंगे और किसानों को न्याय दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा।”
कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया है कि अगर दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में जशपुर जिला मुख्यालय से लेकर रायपुर तक आंदोलन तेज किया जाएगा।










