सेवा पखवाड़ा पर भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*सेवा पखवाड़ा पर भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न*

भाजपा जिला कार्यालय जशपुर में सेवा पखवाड़ा को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जिले भर से कार्यकर्ता, पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यशाला में संगठन प्रभारी रामकिशुन सिंह, पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय और पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक की विषयवस्तु को विस्तृत रूप में जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने रखा तथा संचालन जिला महामंत्री मनीष शर्मा ने किया।

संगठन प्रभारी रामकिशुन सिंह ने कहा कि भाजपा केवल चुनाव जीतने के लिए राजनीति नहीं करती, बल्कि समाज को सेवा और समर्पण से जोड़ने का कार्य करती है। *“सेवा ही संगठन”* का मंत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है, और हमें इसे गांव-गांव तक ले जाना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं, इसलिए हर कार्यकर्ता को जनता की सेवा को ही प्राथमिकता बनाना चाहिए।

पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय ने कहा कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं है, बल्कि समाज की कमजोर कड़ी तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने कहा कि *महिला शक्ति और युवाओं को सेवा कार्यों में आगे आना चाहिए।* स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान और पोषण जागरूकता जैसे कार्यक्रमों के जरिए हम जनहित को मजबूत कर सकते हैं।

जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से प्रारंभ हुआ यह सेवा पखवाड़ा पूरे देश में सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बन गया है। उन्होंने कहा कि जशपुर जिला संस्कारों और सेवा भावना के लिए जाना जाता है, इसलिए यहां के कार्यकर्ताओं को और भी अधिक जिम्मेदारी लेकर काम करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस अभियान को उत्सव की तरह मनाएँ और हर गांव तक सेवा का संदेश पहुंचाएँ।

जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कहा कि सेवा पखवाड़ा हमें अवसर देता है कि हम गरीब, वंचित और जरूरतमंद तक पहुंचें। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर सेवा कार्यों को प्राथमिकता देने से भाजपा की पहचान और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को अपनी पंचायत में कम से कम एक सेवा कार्य की जिम्मेदारी अवश्य लेनी चाहिए।

पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता सेवा और अनुशासन से प्रेरित होता है। संगठन व्यक्ति से बड़ा और राष्ट्र संगठन से भी बड़ा है। उन्होंने हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला का उल्लेख करते हुए कहा कि *“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सांसदों के साथ सबसे पीछे की पंक्ति में बैठे। यह दर्शाता है कि भाजपा में पद से बड़ा संगठन है और हर कार्यकर्ता समान है।”* राय ने कहा कि यही विनम्रता और सेवा भाव भाजपा को अन्य दलों से अलग बनाते हैं।

बैठक में जिले के नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। साथ ही सेवा पखवाड़ा के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिए प्रभारियों की घोषणा की गई। प्रत्येक कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की गई।

बैठक का समापन एवं आभार जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने किया।

उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि बैठक में तय किया गया कि सेवा पखवाड़ा के दौरान जिलेभर में स्वास्थ्य शिविर, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, पोषण जागरूकता और जनजागरण रैलियों का आयोजन किया जाएगा। वरिष्ठ नेताओं ने संकल्प लिया कि “सेवा ही संगठन” के मंत्र के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के बीच सक्रिय रहेगा और भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुँचाए।

बैठक में माटीकला बोर्ड अध्यक्ष शम्भूनाथ चक्रवर्ती, निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश नंदे ,आनंद शर्मा, श्रीमती शान्ति भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नपा अध्यक्ष अरविंद भगत, नपा उपाध्यक्ष युवराज यशप्रताप सिंह जूदेव , जनपद अध्यक्ष गंगा राम भगत , जिला मंत्री संतोष सिंह, श्रीनायक मिश्रा, राजकपूर भगत, श्रीमती रीना बरला, कपिल देव साय, आलोक सारथी, वरूण जैन, डीडीसी गेंदबिहारी सिंह, विक्रांत सिंह, अनिता सिंह, ममता कश्यप, शारदा प्रधान, पिंकी गुप्ता, कमला निराला, उमा देवी, गोविंद भगत, कृपा भगत, अमन शर्मा, मुकेश सोनी, राजकुमार गुप्ता, संजीव ओझा, नेहरू सिंह, अंकित बंसल, सुदाम पंडा, गोपाल कश्यप, राजा सोनी, दीपक गुप्ता, सज्जु खान, नसरुल्ला सिद्दीकी, पंकज जायसवाल, हरीश पारीक, विजय सहाय, काजल राय, सुषमा सिंह, राहुल गुप्ता, आशु राय, गणेश गुप्ता, दीपक सिंह सहित सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें