बीईओ दुर्गेश देवांगन ने बैठक लेकर दिया प्रधान पाठकों व संकुल समन्वयकों को महत्वपूर्ण निर्देश*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*बीईओ दुर्गेश देवांगन ने बैठक लेकर दिया प्रधान पाठकों व संकुल समन्वयकों को महत्वपूर्ण निर्देश*

जशपुर जिले फरसाबहार विकासखंड में विकासखंड शिक्षा अधिकारी दुर्गेश देवांगन की अध्यक्षता में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के प्रधान पाठकों तथा संकुल शैक्षिक समन्वयकों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में ‘यशस्वी जशपुर’ अभियान के निर्देशों की पुनः जानकारी दी गई। साथ ही जुलाई माह की मासिक परीक्षा के परिणामों की समीक्षा की गई। विशेषकर सी एवं डी ग्रेड प्राप्त विद्यालयों के कारणों पर चर्चा की गई और अगले ग्रेड में सुधार हेतु की जा रही तैयारियों का आकलन किया गया।

अधिकांश प्रधान पाठकों ने अनियमित उपस्थिति को मुख्य कारण बताया। इसके समाधान हेतु बीईओ ने हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी की तरह प्रत्येक विद्यालय स्तर पर पालक-शिक्षक व एसएमसी प्रतिनिधियों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश दिए।

साथ ही, शिक्षकों को अनियमित छात्रों की सूची आपस में बांटकर उनके अभिभावकों से निरंतर संपर्क करने और प्रत्येक माह शिक्षक-पालक बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित करने को कहा गया। इन बैठकों में सभी पालकों को मासिक परीक्षा का परिणाम अवश्य बताया जाए ताकि बच्चों की पढ़ाई में सुधार सुनिश्चित हो सके।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें