जशपुर एसएसपी की अपील: बिना अनुमति जुलूस या कार्यक्रम न निकालें, पूर्व सूचना दें प्रशासन को*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*जशपुर एसएसपी की अपील: बिना अनुमति जुलूस या कार्यक्रम न निकालें, पूर्व सूचना दें प्रशासन को*

जशपुरनगर :- जिले में गणेश विसर्जन के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने जिलेवासियों से महत्वपूर्ण अपील की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि कोई भी सांस्कृतिक, राजनीतिक या सामाजिक कार्यक्रम, धरना, प्रदर्शन, रैली या जुलूस आयोजित किया जाता है तो उसकी पूर्व सूचना प्रशासन को अवश्य दें।

एसएसपी सिंह ने स्पष्ट किया कि पूर्व सूचना मिलने पर ही आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है।

उन्होंने बताया कि कल की घटना का एक मुख्य कारण यह भी रहा कि गणेश विसर्जन जुलूस एवं डीजे की जानकारी पुलिस व प्रशासन को पूर्व में नहीं दी गई थी, जिसके कारण सुरक्षा व्यवस्था नहीं लग पाई और जनहानि हुई।

एसएसपी ने जिलेवासियों से पुनः आग्रह किया कि किसी भी प्रकार का जुलूस या कार्यक्रम आयोजित करने से पहले प्रशासन को सूचित करें, ताकि पर्याप्त पुलिस बल एवं सुरक्षा व्यवस्था की जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

— शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जशपुर

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें