समाजसेवी रामचंद्र शर्मा ने शहीद के बेटी की ली जिम्मेदारी* *यामिनी को अगले दो वर्ष संस्कार में देंगे निःशुल्क शिक्षा*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*समाजसेवी रामचंद्र शर्मा ने शहीद के बेटी की ली जिम्मेदारी*
*यामिनी को अगले दो वर्ष संस्कार में देंगे निःशुल्क शिक्षा*

रायगढ़। एक शाम शहीदों के नाम के कार्यक्रम में शहीद गीत राम राठिया की बेटी को 11/12 वीं निःशुल्क शिक्षा देने का निर्णय लिया गया है ,कार्यक्रम के दौरान संचालक ने कहा कि अपने लिए सब जीते हैं, दूसरों के लिए भी जो कुछ कर जाते हैं उनका जीवन सार्थक हो जाता है। शिक्षा क्षेत्र के साथ-साथ समाज के नवनिर्माण में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में काम कर रहे नव निर्माण संकल्प समिति के अध्यक्ष तथा जिले के प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर रामचंद्र शर्मा ने मानवता और अपने बड़े हृदय होने का एक और मिसाल पेश किया है। समाज सेवी रायगढ़ के प्रसिद्ध शिक्षाविद रामचंद्र शर्मा ने शहीद गीत राम राठिया की बेटी यामिनी की पढ़ाई की जिम्मेदारी ली है। 23 अगस्त शनिवार को रायगढ़ पॉलिटेक्निक ऑडिटोरियम में निजी राष्ट्रीय अख़बार के द्वारा एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया था इस कार्यक्रम में शहीद के परिजनों को शॉल श्रीफल देकर मंच पर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में शहीद प्लाटून कमाण्डर गीतराम राठिया की पत्नी माधूरी राठिया और उसकी बेटी यामिनी राठिया शामिल हुए । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएसपी अनिल विश्वकर्मा और विशिष्ट अतिथि रामचंद्र शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार अमित पुरोहित ने उनको मोमेंटो व शॉल से सम्मानित किया। इस दौरान रामचंद्र शर्मा ने उनके परिवार से बात की। बेटी यामिनी शासकीय स्कूल में 10 वीं कक्षा में पढ़ती है। उन्होने शहीद की बेटी को 11 वीं व 12 वीं की पढ़ाई अपने संस्कार पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क कराने की घोषणा की। पंजरीप्लांट ऑडिटोरियम में आयोजित एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम शहीद परिवार के लिए सहयोग का बड़ा मंच बन गया। रामचंद्र शर्मा के द्वारा यामिनी की अगले 2 वर्ष की पढ़ाई की जिम्मेदारी लेने से यामिनी को अपने पढ़ाई में मदद तो मिलेगी ही साथ में शहीद परिवार का आर्थिक बोझ भी कम होगा।

रामचंद्र शर्मा ने बताया “मैं बहुत छोटी मदद कर रहा हु स्वयं पुलिस में रहा हु तो शहीद परिवार के दर्द को समझता हु इसलिए माध्यम बना , संस्कार पब्लिक स्कूल अपने सामाजिक दायित्व को भी समझता है ऐसा प्रयास आगे भी करते रहेंगे।”

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें