22 अगस्त को कर्मचारी–अधिकारियों की हड़ताल, रैली और धरना प्रदर्शन*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*22 अगस्त को कर्मचारी–अधिकारियों की हड़ताल, रैली और धरना प्रदर्शन*

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला जशपुर के आह्वान पर 22 अगस्त 2025 को जशपुर जिले के समस्त अधिकारी–कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर काम बंद–कलम बंद हड़ताल करेंगे। जिला मुख्यालय जशपुर के रणजीता स्टेडियम के पास धरना प्रदर्शन आयोजित होगा तथा शहर के मुख्य मार्गों पर जंगी रैली निकालकर 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा जाएगा।

फेडरेशन के जिला संयोजक संतोष टांडे, संरक्षक विनोद कुमार गुप्ता, सलाहकार संजू प्रसाद, सोहन राम भगत, महासचिव राजेश कुमार अम्बष्ट, उप संयोजक जोगेंद्र प्रसाद यादव, अजय कुमार गुप्ता, सचिव अविनाश शर्मा और कोषाध्यक्ष ओ. पी. भारती ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि 30 जून 2025 को मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को हड़ताल का नोटिस देने के बावजूद शासन ने अब तक न तो कोई बैठक की और न ही 11 सूत्रीय मांगों पर चर्चा की। इससे कर्मचारियों और अधिकारियों में गहरा आक्रोश है।

*प्रमुख मांगें*

मोदी की गारंटी के अनुसार केंद्र के बराबर महंगाई भत्ता देय तिथि से लागू किया जाए।
वर्ष 2019 से लंबित महंगाई भत्ते की एरियर्स राशि जीपीएफ खाते में जोड़ी जाए।
पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक कर वेतन विसंगति दूर की जाए।
चार स्तरीय समयमान वेतनमान (8, 16, 24, 32 वर्ष) लागू हो।
नगरीय निकाय, सहायक शिक्षक, पशु चिकित्सा अधिकारी और विभिन्न संवर्गों के कर्मचारियों को समान लाभ मिले।
प्रदेश में कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा, अनुकंपा नियुक्ति में छूट, अर्जित अवकाश नगदीकरण 300 दिवस, शिक्षक–एलबी को प्रथम नियुक्ति से सेवा गणना, पंचायत सचिवों का शासकीकरण, सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष, और संविदा/दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाए।

फेडरेशन से जुड़े 120 संगठन “झन करव इनकार, हमर सुनव सरकार” अभियान के तहत मोदी की गारंटी लागू करने चरणबद्ध आंदोलन में शामिल हैं। इसी क्रम में आंदोलन का द्वितीय चरण 22 अगस्त को जशपुर में धरना–रैली के रूप में आयोजित होगा।

जिला कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने सभी वर्गों के कर्मचारी–अधिकारियों से अपील की है कि वे अपने हक की लड़ाई में बड़ी संख्या में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाएं।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कांसाबेल सीएचसी के लिए प्रदत्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण* *जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय द्वारा प्रदत्त एम्बुलेंस से मरीजों की आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं में होगी वृद्धि*