रक्षाबंधन विशेष* *श्रीमती कौशल्या विष्णु देव साय ने सैनिकों के लिए बनाई राखियां* *स्काउट गाइड के कार्यों की सराहना*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*रक्षाबंधन विशेष*
*श्रीमती कौशल्या विष्णु देव साय ने सैनिकों के लिए बनाई राखियां*
*स्काउट गाइड के कार्यों की सराहना*

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ रायपुर के राज्य अध्यक्ष व सांसद बृजमोहन अग्रवाल ,राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशानुसार प्रदेश के प्रत्येक जिले में एक राखी सैनिक भाई के नाम अभियान चलाकर प्रत्येक जिले को 1000 राखी भेजने का आह्वान किया गया था जिसमें जशपुर जिला के जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट पी के भटनागर के मार्गदर्शन तथा जिला संगठन आयुक्त स्काउट एवं गाइड व स्कूलों के गाइड कैप्टन, रेंजर लीडर्स के नेतृत्व में जिले भर के गाइड, रेंजर बहनों व स्कूली छात्राओं ने स्वप्रेरित उत्साह पूर्वक अपने हाथों से 1755 राखी बनाकर जिला संगठन आयुक्त स्काउट जशपुर के माध्यम से राज्य मुख्यालय रायपुर भेजा गया ।

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा 33 जिला में एक राखी सैनिक भाइयों के नाम से चलाए गए हस्त निर्मित राखी बनाने का आह्वान पर आदरणीया कौशल्या विष्णु देव साय ने भी सैनिक भाइयों के सम्मान व मंगलकामना के लिए अपने हाथों से राखी बनाकर पूजा अर्चना कर जशपुर जिला संगठन आयुक्त हेमन्त कुमार पैंकरा को सौंपी।

उन्होंने कहा कि यह पहल आने वाली पीढ़ी में देशभक्ति, सेवा और सृजनशीलता के बीज बोने का कार्य कर रही है। बच्चों द्वारा बनाई गई यह राखियाँ न केवल सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए भावनात्मक सम्बल बनेंगी, बल्कि उनके आत्मबल को भी सुदृढ़ करेंगी।

गौरतलब है कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेशभर के स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स एवं रेंजर्स से आव्हान किया गया था कि वे स्वयं निर्मित राखियाँ बनाकर उन्हें सीमा पर तैनात सैनिक भाइयों के लिए भेजें। इस आह्वान पर जशपुर जिले भर में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला और हज़ारों बच्चों ने इस सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

इस कार्यक्रम ने न केवल भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सैनिकों तक पहुँचाया, बल्कि बच्चों को सेवा, समर्पण और राष्ट्रीय एकता की भावना से भी ओत-प्रोत किया। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ की यह पहल निश्चित ही आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणास्रोत के रूप में कार्य करेगी।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें