जिला मंत्री सुनीति भोय ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से चार नई सड़क के निर्माण की मांग की।

फरसाबहार। जशपुर जिला भाजपा मंत्री सुनीति भोय ने फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं लोक निर्माण विभाग से सड़क निर्माण की मांग हेतु मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को तपकरा तहसील के उद्धघाटन समारोह में पहुंच कर मांग पत्र सौंपा।
अपने मांग पत्र में भाजपा नेत्री श्रीमती सुनीति भोय ने मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं लोक निर्माण विभाग के माध्यम से सड़क निर्माण के लिए (1) मुख्य मार्ग सिसरिंगा से दानिमुण्डा होते हुए कुरियाकानी पहुंच मार्ग दुरी साढ़े तीन किलोमीटर (2,)ग्राम हाथीबेड के भुईहर पारा से ग्राम तोलमा पहुंच मार्ग दुरी छः किलोमीटर (3) ग्राम माटी पहाड़ छर्रा के केछूपखना से बनखेता पहुंच मार्ग दुरी तीन किलोमीटर (4)ग्राम माटी पहाड़ छर्रा के बोयर गोड़ा से हुरमे पहुंच मार्ग दुरी तीन किलोमीटर को लिखा।
ग्राम पंडरीपानी से ग्राम गंझीयाडीह तक सड़क चौड़ीकरण हेतु स्वीकृति दिलाने एवं निर्माण के लिए निर्देशित करने के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को क्षेत्र की जनता की तरफ से धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही बताया कि अगर मांग की गई इन सभी सड़को की स्वीकृति होती है तो आवागमन मे सुविधा में विस्तार एवं सुगमता होगी। इन सभी मांगो को लेकर डेढ़ बर्षो से मुख्यमंत्री निवास रायपुर, कैंप कार्यालय बगिया एवं कलेक्टर जन दर्शन मे प्रमुखता से श्रीमती भोय द्वारा मांगो को रखा जाता रहा है। श्रीमती भोय ने मुख्यमंत्री को आवेदन देने के बाद उम्मीद जताई की इन सभी मांगो का त्वरित कार्यवाही होगा तथा क्षेत्र के ग्रामीणों को सड़को की सौगात मिलेगी।










