युक्तियुक्तकरण का शिक्षकों के विरोध प्रदर्शन के बीच शुरू हुआ काउंसलिंग प्रक्रिया* *रिक्त पदों की जानकारी सार्वजनिक करने और प्रक्रिया स्थगित करने की मांग* *डीईओ ने कहा पूरी पारदर्शिता के साथ की जा रही है प्रक्रिया*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*युक्तियुक्तकरण का शिक्षकों के विरोध प्रदर्शन के बीच शुरू हुआ काउंसलिंग प्रक्रिया*

*रिक्त पदों की जानकारी सार्वजनिक करने और प्रक्रिया स्थगित करने की मांग*

*डीईओ ने कहा पूरी पारदर्शिता के साथ की जा रही है प्रक्रिया*

जशपुरनगर :- शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के लिए सोमवार को शहर के शासकीय आत्मानंद हिंदीं माध्यम स्कूल के सभागार में काउंसलिंग की प्रक्रिया शिक्षा विभाग ने शुरू की। पहले दिन व्याख्याता वर्ग के शिक्षकों की काउंसलिंग की गई। इस बीच,काउंसलिंग के विरोध में शिक्षक संघो के साझा मंच ने अनिश्चितकालिन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। आंदोलनरत शिक्षकों ने जिले में युक्तियुक्तकरण के बाद रिक्त हुए पदों की जानकारी सार्वजनिक करने और काउंसलिंग की प्रक्रिया को तत्काल स्थगित करने की मांग करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी पीके भटनागर को ज्ञापन सौंपा है। वहीं डीईओ का कहना है कि युक्तियुक्तकरण और काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। उल्लेखनिय है कि युक्तियुक्तकरण के तहत प्रदेश सरकार छात्र व शिक्षकों के अनुपात को संतुलित करने का दावा कर रही है। वहीं शिक्षक संघ 2008 के स्वीकृत सेटअप को यथावत रखने की मांग पर अड़े हुए है। सोमवार को एक ओर जहां आत्मानंद स्कूल में युक्तियुक्तकरण का काउंसलिंग किया जा रहा था,वहीं दूसरी ओर रणजीता स्टेडियम के पास शिक्षक संघों के संयुक्त मोर्चा ने इसके विरोध में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। मंच के बैनर तले रणजीता स्टेडियम के पास सुबह से ही जिले भर से शिक्षक जुटने लगे थे। दोपहर लगभग 2 बजे शिक्षक रैली की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कांउसलिंग स्थल पहुंच गए। यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आंदोलनरत शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी पीके भटनागर को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में मोर्चा ने रिक्त स्थानों की जानकारी सार्वजनिक करने और प्रक्रिया से प्रभावित हो रहे शिक्षकों को अपना पक्ष रखने का अवसर देने की मांग कर रहे हैं। मोर्चा के जिला संचालक संतोष टांडे ने बताया कि डीईओ ने कलेक्टर से चर्चा कर इस संबंध में निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। संयुक्त साझा मोर्चा ने अपनी मांग पूरी ना होने पर सारी रात धरना स्थल पर बैठने की चेतावनी दी है। मोर्चा से जुड़े अजय गुप्ता ने बताया कि मोर्चा युक्तियुक्तकरण का नहीं अपितु इसकी गलत प्रक्रिया और 2008 के सेटअप से की जा रही छेड़छाड़ का विरोध कर रहा है। उन्होनें बताया कि मोर्चा ने अपनी मांगों से जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत करा दिया है। अगर शाम तक इस संबंध में प्रशासन कोई निर्णय नहीं लेता है तो शिक्षक रात भर धरना स्थल पर बैठने के लिए तैयार हैं। महिला शिक्षक तरन्नुम ने बताया कि धरने में बड़ी संख्या महिलाएं भी पहुंची हुई है। इनमें से कुछ महिलाओं के साथ बच्चे भी आए हुए हैं। ऐसे में बीते कुछ दिनों से रूक-रूक कर हो रही वर्षा के बीच रात में महिलाओं के साथ कुछ अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से जिम्मेदार होगा।
‘पहले दिन 225 शिक्षकों की कांउसलिंग की प्रक्रिया पूरे पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। इसके किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है।’’
पीके भटनागर,डीईओ,जशपुर।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें