मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने विकसित कृषि संकल्प अभियान रथ को हरी झंड़ी दिखा कर किया रवाना* *सुशासन तिहार समाधान शिविर कोरंगामाल में हुई शामिल*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने विकसित कृषि संकल्प अभियान रथ को हरी झंड़ी दिखा कर किया रवाना*

*सुशासन तिहार समाधान शिविर कोरंगामाल में हुई शामिल*

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने सीमाबारी में विकसित कृषि संकल्प अभियान रथ को हरी झंड़ी दिखा कर रवाना की। इसके साथ ही उन्होंने ने सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर कोरंगामाल में शासन के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। और हितग्राहियों को विभिन्न सामग्री का भी वितरण किए।
विदित हो कि कृषि खरीफ 2025 की तैयारी के मद्देनज़र 29 मई से 12 जून 2025 तक राज्य शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय अभियान ‘‘विकसित कृषि संकल्प अभियान‘‘ जिले के विभिन्न विकासखण्डों में चलाया जाएगा। इस विकसित कृषि संकल्प अभियान रथ के माध्यम से कृषि कार्यों में नवाचार, टिकाऊ पद्धतियों और किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करना है।
अभियान के दौरान सभी विकासखंड के चयनित ग्रामों में कृषक गोष्ठियाँ, फोटो प्रदर्शनी, फसल अवलोकन, उन्नत बीजों की जानकारी, मृदा परीक्षण, जल संरक्षण तकनीक और अन्य कृषि सम्बंधित विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें