मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज रहेंगे जशपुर दौरे पर*
*शामिल होंगे, तिरंगा यात्रा में*
*देखिए पूरा कार्यक्रम*

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज 17 मई को अपने गृह जिले जशपुर के दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 12:30 बजे कुनकुरी तहसील के मयाली हेलीपैड पर पहुंचेंगे, जिसके बाद 12:40 बजे चराईडांड़ गांव में स्थित शिव मंदिर पहुंचेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:50 बजे से 1:50 बजे तक ‘तिरंगा यात्रा’ में भाग लेंगे, जो शिव मंदिर से आम बगीचा तक निकाली जाएगी। यात्रा के पश्चात वे चराईडांड़ चौक पहुंचेंगे और 2:00 से 2:30 बजे तक एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।
दौरे के बाद मुख्यमंत्री रायपुर के लिए रवाना होंगे।










