माता शबरी के वंशज सवरा समाज ने ग्राम तोलगे में माता शबरी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का किया आयोजन।* *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, राज्य सभा सांसद एवं राजा रायगढ़ राजपरिवार देवेंद्र प्रताप सिँह सपरिवार हुए शामिल।*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

माता शबरी के वंशज सवरा समाज ने ग्राम तोलगे में माता शबरी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का किया आयोजन।*
*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, राज्य सभा सांसद एवं राजा रायगढ़ राजपरिवार देवेंद्र प्रताप सिँह सपरिवार हुए शामिल।*


फरसाबहार। छतीसगढ़ सवर, सवरा समाज की नेतृत्व मे ग्राम तोलगे ब्लॉक लैलूंगा जिला रायगढ़ मे शबरी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के तीन दिवस कार्यक्रम के अंतिम दिन मे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, राज्य सभा सांसद एवं राजा रायगढ़ राजपरिवार देवेंद्र प्रताप सिँह सपरिवार एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सवरा समाज प्रांतीय पदाधिकारी मे प्रांतीय संरक्षक जयदेव भोय, 18गढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित सिदार, प्रांतीय सचिव लखेश्वर श्याम, प्रांतीय उपाध्यक्ष दुर्योधन दिनकर, प्रांतीय महामंत्री लोक नाथ भोय, 18गढ़ से प्रशासक समारु राम सिदार, जिला अध्यक्ष जशपुर सुनाधर विशाल, जिला सचिव दिलीप भोय, पूर्व जिला अध्यक्ष टिकेश्वर भोय, ब्लॉक अध्यक्ष लैलूंगा लाला राम भोय, ब्लॉक अध्यक्ष तमनार माया राम सरल, ब्लॉक अध्यक्ष घरघोड़ा संतोष विशाल, ब्लॉक अध्यक्ष धरमजयगढ़ सुरेश भोय, ब्लॉक अध्यक्ष पत्थलगांव सुमत भोय, ब्लॉक अध्यक्ष फरसाबहार प्रभारी झबेर भोय, जिला पदाधिकारी मदन भोय, आनंद भोय, मिनकेतन भोय, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती कल्पना भोय, सुबरा जनपद पंचायत सदस्य तोलगे श्रीमती उमा पटेल, ग्राम तोलगे सरपंच बालक राम प्रजा, लमडांड सरपंच कंश राम प्रजा, बरडीह सरपंच सुश्री सुशीला राठिया, पूर्व जनपद पंचायत सदस्य लक्ष्मण पटेल, तोलगे ग्राम के गोटिया परखित प्रधान, सुफल प्रधान एवं ग्राम तोलगे के एतवार विशाल, जुगलाल भोय, विजय भोय, शोभा करो भोय ने मिलकर कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का ऐतिहासिक स्वागत किया गया।
श्रीमती कौशल्या विष्णुदेव साय ने माता शबरी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम मे पहुंच कर शबरी माता का पूजन करने के पश्चात् सामाजिक मंच पर आमंत्रित किया गया गया। समाज के प्रांतीय एवं जिला, ब्लॉक एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं महिला मंडल द्वारा गरमजोशी के साथ गुलदस्ता एवं पुष्पाहार से स्वागत किया गया। उसके पश्चात् सवरा समाज मात्रात्मक त्रुटि के लिए 14 वर्ष तक संघर्ष की कहानी से अवगत कराया गया सन 2003 से लेकर 2017 तक लम्बी लड़ाई मे पूर्व सांसद एवं वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व सांसद नंद कुमार साय, दिलीप सिँह जूदेव, राजा रणविजय सिँह जूदेव, श्रीमती गोमती साय, पूर्व संसदीय सचिव भरत साय, युद्धवीर सिँह जूदेव, प्रबल प्रताप सिँह जूदेव आदि सभी ने मिलकर राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार से सवरा समाज को जाति प्रणाम पत्र देने का आदेश जारी कराया। 12जनजाति आदिवासी समाज का उत्थान किया जिसमे सवरा समाज द्वारा मंडी प्रांगण सरायपाली मे तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह एवं सवरा समाज ओड़िशा गिरधर गमांग एवं छतीसगढ़ के मंत्रियों का विशाल आभार कार्यक्रम 10 मार्च 2018 को सम्पन्न हुआ था। 2023 मे सरायपाली मे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मुख्यातिथ्य में विशाल सम्मेलन सम्पन्न हुआ था। सवरा समाज 14 वर्षों तक जाति प्रमाण पत्र की समस्याओ के हाल के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने, राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार मिलकर पहल कर जाति प्रणाम पत्र बनाने मे समाज का सहयोग किया है छतीसगढ़ सवरा समाज आपका जीवन भर आभारी रहेगा। सवरा समाज पूर्वी रायगढ़ जशपुर क्षेत्र के 49 गाँव जिसमे लैलूंगा, तमनार, घरघोड़ा, धरमजयगढ़, फरसाबहार, पथलगांव सवरा समाज आपसे मांग करते है लैलूंगा ब्लॉक मे सवरा समाज हेतु सामुदायिक भवन की मांग एवं कुंजारा से मिलु पारा तक सड़क सुधार एवं सड़क चौड़ीकरण की मांग सामाजिक पदाधिकारी एवं सरपंच एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि के द्वारा मांग रखा गया।
श्रीमती कौशल्या साय ने कहा कि सवरा समाज को शबरी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम मे आमंत्रित करने के लिए समाज को धन्यवाद देती हूं तथा शबरी जो की भगवान राम की अनन्य भक्त थी जिस समाज को भगवान राम, एवं माता शबरी के वंशज सवरा समाज को आशीर्वाद प्राप्त है उस समाज का जरूर उत्थान होगा भले ही सवरा समाज के मात्रात्मक त्रुटि मे 14बर्ष लग गए हो लेकिन सवरा समाज की सभी मांगो को मुख्यमंत्री जी को अवगत कराऊंगी तथा सवरा समाज के विकास के लिए सहयोग करने का भरोसा दिलाया।


राजा देवेंद्र प्रताप सिँह राज्य सभा सांसद एवं रायगढ़ राजपरिवार उपस्थित थे सवरा समाज के प्रांतीय, जिला, ब्लॉक, महिला मंडल पदाधिकारी द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया तथा शबरी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम मे पधारे देवेंद्र प्रताप सिँह राज्य सभा सांसद महोदय जी ने सवरा समाज की सभी मांगो का समर्थन किया तथा सामाजिक पदाधिकारी मिलकर आपकी सभी मांगो को पूरा कराने का भरोसा दिलाया। लैलूंगा ब्लॉक के ग्राम तोलगे मे शबरी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम मे आमंत्रित कर सवरा समाज को ह्रदय से धन्यवाद दिया तथा आभार प्रकट जिलाध्यक्ष जशपुर सुनाधर विशाल ने किया।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें