फरसाबहार पंडरीपानी क्षेत्र में खुलेगा कॉलेज। डीडीसी वेदप्रकाश भगत क्षेत्र में विकास की सौगात देने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

फरसाबहार पंडरीपानी क्षेत्र में खुलेगा कॉलेज। डीडीसी वेदप्रकाश भगत
क्षेत्र में विकास की सौगात देने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार।

फरसाबहार। नागलोक विकासखंड मुख्यालय फरसाबहार क्षेत्र के नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य वेदप्रकाश भगत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के फरसाबहार समाचार ग्रुप पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए लिखा कि “फरसाबहार पण्डरीपानी क्षेत्र में कालेज की सौगात देने के लिये प्रदेश के यशस्वी मुख्यमन्त्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी को पूरे क्षेत्र की जनता की ओर से धन्यवाद एवं आभार।”
जिला पंचायत सदस्य वेदप्रकाश भगत के द्वारा इस प्रकार सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करने से क्षेत्र के ग्रामीणों को भी मुख्यमंत्री द्वारा कॉलेज दिए जाने के विकास की सौगात की जानकारी हुई। जिससे निश्चित ही क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की जानकारी मिलने पर खुशी की लहर दौड़ गई है। और ग्रामीणों द्वारा सोशल मीडिया पर बधाई दी जा रही है।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें