जिले में भाजपा मंडल अध्यक्षों की हुई घोषणा, किन्तु तीन मंडलों के अध्यक्षों की नही हुई घोषणा, जानिए, क्या कारण है, इन मंडलों के …….।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जिले में भाजपा मंडल अध्यक्षों की हुई घोषणा, किन्तु तीन मंडलों के अध्यक्षों की नही हुई घोषणा, जानिए, क्या कारण है, इन मंडलों के …….।

जशपुरनगर। जिले में भाजपा के मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति हो गईं है। जिला भाजपा अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बताया कि रायपुर में भाजपा आला कमान की बैठक में मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गईं है। उन्होंने बताया कि जशपुर शहर मंडल अध्यक्ष अरविंद भगत, ग्रामीण नेहरू सिंह, मनोरा पंकज जायसवाल, सोनक्यारी प्रभाकर यादव, पंडरापाठ देवलाल भगत, कुनकुरी शहर राजकुमार गुप्ता, ग्रामीण उमेश यादव, तपकरा दिलीप साहू, पंडरीपानी फरसाबहार मुकतेश्वर साय, दुलदुला श्रीमती सरोजनी सिंह, पत्थलगांव ग्रामीण हेमंत बंजारा, लुडेग तमता विशाल अग्रवाल, कोतबा जागेश्वर यादव, बाग़बहार मीना चौहान, दोकड़ा रवि यादव, महादेवडांड प्रतीक प्रकाश सिंह को जिम्मेदारी दी गईं है।
इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्य महिला आयोग सदस्य प्रियंवदा सिंह जू देव, वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री राम प्रताप सिंह, पत्थलगांव विधायक गोमती साय, जशपुर विधायक रायमुनि भगत, संगठन चुनाव पर्यवेक्षक भूपेंद्र सवन्नी, जिला चुनाव अधिकारी निर्मल सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, सह चुनाव अधिकारी द्वय भरत सिंह, ओमप्रकाश सिन्हा, जिला महामंत्री मुकेश शर्मा उपस्थित रहे।
जिले के तीन भाजपा मंडल बगीचा, कांसाबेल एवं पत्थलगांव शहर के लिए कुछ विशेष कारणों से अध्यक्षों की घोषणा दूसरी सूची के साथ की जावेगी।
कीजिए, इन तीन मंडल अध्यक्षों की घोषणा का इंतजार। वैसे देखा जाए तो इस बार भाजपा के संगठन में बड़े बदलाव करते हुए मंडल अध्यक्षों के पद पर नए युवा पीढ़ी को पूरा मौका दिया गया है।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें