जशपुर राजघराना एकजुट होकर शामिल हुआ, गौ हत्या के विरोध अयोजित पदयात्रा में।
विश्वहिंदू परिषद के बैनर तले निकली गौ हत्या विरोध पदयात्रा।
विश्व हिन्दू परिषद के प्रदेश संयोजक युवराज विजय आदित्य सिंह जूदेव ने कहा……..।
कुनकुरी। जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड मुख्यालय के सिरिमकेला से चटकपुर तक विश्वहिंदू परिषद के बैनर तले गौ हत्या विरोध पदयात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में गौ सेवकों के साथ संत समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आचार्य राकेश जी, विश्व हिन्दू परिषद के प्रदेश संयोजक युवराज विजय आदित्य सिंह जूदेव, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष करनैल सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह, राजकुमार यश प्रताप सिंह जूदेव पदयात्रा में शामिल हुए।
गौ हत्या के विरोध में निकली पदयात्रा में गौ हत्या बंद करो , जय श्रीराम के नारे से पूरा का पूरा क्षेत्र गूंज उठा। विदित हो कि कुछ दिन पहले ही इस गांव में गौ हत्या हुई थी। यहां पहुंचते ही ये पदयात्रा एक धर्मसभा में बदल गई।
आचार्य राकेश ने सभा को संबोधित करते हुए कहा हम सब को एकजुट हो कर इन विधर्मी, गौ हत्यारों को रोकना होगा। आचार्य राकेश ने विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष करनैल सिंह की तारीफ की।
विश्व हिन्दू परिषद के प्रदेश संयोजक विजय आदित्य सिंह जूदेव ने सभा मे ललकारते हुए कहा कि गौ हत्यारों, विद्यार्थियों सुधर जाए, हमारे सबर की परीक्षा ना ले। अन्यथा परिणाम भोकने के लिए तैयार रहे।
सभा का सफल संचालन रविकांत शर्मा के द्वारा किया गया। इस कार्यकम मे जिला पंचायत सदस्य एवं जिला भाजपा अध्यक्ष ममता कश्यप, मंडल अध्यक्ष कपिल साय, बीडीसी राजकुमार सिंह, बीडीसी पिंकी गुप्ता, कराडेगा सरपंच सहित हजारों लोग रहे उपस्थित रहे।










