*भाजपा सदस्यता अभियान के तहत कोतबा मंडल पहुंची उपाध्यक्ष सरगुजा प्राधिकरण एवं पत्थलगांव विधायक गोमती साय* *भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा…………।*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*भाजपा सदस्यता अभियान के तहत कोतबा मंडल पहुंची उपाध्यक्ष सरगुजा प्राधिकरण एवं पत्थलगांव विधायक गोमती साय*
*भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा…………।*

कोतबा। पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के कोतबा मंडल अंतर्गत शक्ति केंद्र फरसाटोली के गोलियागढ़ में आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में उपाध्यक्ष सरगुजा प्राधिकरण एवं पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय शामिल होकर संगठन को सशक्त बनाने का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संकल्प दिलाते हुए कहा कि जनता के साथ जुड़कर भारतीय जनता पार्टी को और मजबूत करना हमारा मुख्य उद्देश्य है।
श्रीमती साय ने कहा कि राष्ट्र व्यापी सदस्यता अभियान में सभी को सक्रिय भागीदारी निभानी है। उन्होनें कहा कि भाजपा देश की एकमात्र राजनीतिक पार्टी है जो समय-समय पर अपने पार्टी कार्यकर्ताओं की सदस्यता का नवीनीकरण करती है। इस अवसर पर भाजपा मण्डल कोतबा के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कांसाबेल सीएचसी के लिए प्रदत्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण* *जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय द्वारा प्रदत्त एम्बुलेंस से मरीजों की आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं में होगी वृद्धि*