*छात्र छात्राओं ने किया सड़क जाम एवं धारण प्रदर्शन।* *क्यों बच्चो ने उठाया ऐसा कदम।* *क्या है कि पढ़ाई छोड़ बच्चे कर रहे है आंदोलन।* *जानिए*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*छात्र ने सड़क जाम एवं धारण प्रदर्शन।*
*क्यों बच्चो ने उठाया ऐसा कदम।*
*क्या है कि पढ़ाई छोड़ बच्चे कर रहे है आंदोलन।*
*जानिए*

कोतबा। जशपुर जिले के नगर पंचायत कोतबा में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय विद्यालय के छात्र छात्राओं ने स्कूल के प्रभारी प्राचार्य फिल्मोंन एक्का के स्थांतरण से नाराज होकर सुबह से धरने पर बैठ गए हैं।
छात्र-छात्राओं का आरोप है कि शिक्षक का स्थांतरण न्याय संगत नही बल्कि उनके भविष्य से खिलवाड़ हैं. छात्र-छात्राओं का आरोप है कि वे एक ही ऐसे शिक्षक है जो इंग्लिश मीडियम के लेक्चरर है।अभी दो माह बाद उनके बोर्ड परीक्षा होने है।ऐसे अवस्था मे उनका स्थांतरण करना उनके भविष्य को अंधकारमय में धकेलना हैं।

विदित हो कि फिल्मोंन एक्का को लेकर बच्चों द्वारा किया जा रहा प्रदर्शन यह पहली बार देखी जा रही हैं. उनके स्थांतरण को लेकर बच्चों में इतना विरोध प्रदर्शन और नाराजगी देखी जा रही हैं। अभी एक दिन पूर्व ही इनका स्थांतरण आदेश महानदी रायपुर से जारी हुआ है।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें