*बस ड्राइवर का खतरनाक कारनामा* *यात्रियों से भरी बस को पुलिया के ऊपर से बह रहे तेज पानी की धार के बीच से निकाली बस*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*बस ड्राइवर का खतरनाक कारनामा*

*यात्रियों से भरी बस को पुलिया के ऊपर से बह रहे तेज पानी की धार के बीच से निकाली बस*

जशपुर। जिले कई सोशल मीडिया ग्रुप में एक खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे एक यात्री बस ने कई यात्रियों की जान को खतरे में डाल कर पुलिया के ऊपर से बह रहे पानी के बीच से यात्रियों से भरी बस को पार कर रहा है।
ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर सन्ना मार्ग पर बस चालक की लापरवाही के कारण एक बड़ा हादसा ही सकता था। क्योंकि ईब नदी के पानी से भरी सड़क पर बस को पार किया गया, जिसमें कई दर्जन यात्री सवार थे। बस ड्राइवर की यह लापरवाही गंभीर हादसे का कारण बन सकती थी। ऐसे कारनामे में यात्रियों की जान जोखिम में पड़ गई। सन्ना जशपुर मार्ग पर सोनक्यारी के पास की स्थिति और भी चिंताजनक है, जहां लगातार जल भराव हो रहा है। वीडियो के माध्यम से बस चालक की लापरवाही सामने आई है ।
अब देखना यह होगा कि वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है ?

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें