फरसाबहार। जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बाबुसाजबहार के राजेन्द्र राय, सुलेमान एक्का एवं रिझु लोहार की पत्नी अपने गाय, बैल, बकरी के साथ ईब नदी में जल स्तर बढ़ने से सरकरा जंगल के पास बीच नदी में फंस गए।
ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ये तीनो लोग गुरुवार की सुबह 9 बजे के लगभग सरकरा गांव के पास ईब नदी के किनारे जंगल मे अपने गाय, बैल, बकरी को चराने गए थे जब लगभग 3 – 4 बजे वापस आने को हुए तो देखा कि ईब नदी का जल स्तर बढ़ गया और ये लोग चारो तरफ से घिर गए। इन्होंने सोचा कि हर बार की तरह दो – 4 घंटे में जल स्तर उतर जाएगा तो घर चले जायेंगे। किन्तु पूरे क्षेत्र में अनवरत बरसात होने से नदी का जल स्तर कम नही हुआ। और ये लोग भूखे प्यासे नदी के बीच बने टापू में रात भर फंसे रह गए।
स्थानीय प्रशासन के माध्यम से जिला प्रशासन को सूचना दी गई है। जिला प्रशासन शीघ्र ही इन्हें राहत प्रदान करने पहल करेगा। स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचने के लिए निकल गए है।










